उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज जिला कांग्रेस मुख्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में मनाया गया। यहां जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास को दोहराते हुए देश की प्रगति में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि आज देश मे साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने समस्त देश, प्रदेश एवं जनपदवासियों सहित कांग्रेसजनों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 136वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी कांग्रेसजनों द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गयी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल, तेजमल शाह, प्रद्युम्न चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, गोपाल भंडारी, संतोष कुमार, सुधीश पंवार, गौरव उनियाल, रविन्द्र रावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।




Discussion about this post