सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 16, 2024 10:10 अपराह्न
उत्तरकाशी : कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
गत देर सायं निम के अतिथिगृह में आयोजित उक्त बैठक में  कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जनपद में चारधाम यात्रा पर जिले में किए गए इंतजामों तथा तीर्थयात्रियों के आवागमन, यात्रा रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यात्रा मार्गों व पड़ावों पर सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, घोड़ा खच्चर व डंडी-कंडी संचालन आदि के बारे में भी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिले में वनाग्नि की स्थिति एवं इसकी रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाईयों के साथ ही मानसून पूर्व की तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए सभी अधिकारी अपना बेहतर प्रयास करने के साथ हमेशा अलर्ट मोड पर रहें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गंगोत्रीएवं युमनोत्री धाम सहित यात्रा मार्गों व पड़ावों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जानकीचट्टी में कूड़े के निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन शुरू किया जा चुका है। दोनों धामों व यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमों को तैनात किया गया तथा तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जॉच नियमित रूप से की जा रही है।  जिलाधिकारी ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अवगत कराया कि सभी प्रमुख मार्गों के लैंड स्लाइड जोन पर हर समय मशीनों व अन्य संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए जिले में पूरी तैयारी है। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों तथा यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी भटवाडी बृजेश कुमार तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती, उप प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग, तहसीलदार भटवाडी सुरश सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख  भटवाडी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण भी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.