सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जागरूकता गोष्ठी व शिविर का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2023 4:21 अपराह्न
 
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र  में  दिव्यांगजन जागरूकता गोष्ठी एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान ने  विश्व दिव्यांग दिवस के आयोजन के पीछे निहित भावना और इसके उद्देश्यों के अनुरूप दिव्यांगों के कल्याण और उन्हें समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। दिव्यांग कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित की गई है। दिव्यांगों के प्रति आदर और सहयोग का भाव रखते हुए दिव्यांग कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम सबको सहयोग कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। विधायक ने दिव्यांगजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे । इस इस मौके पर विधायक श्री चौहान के द्वारा विकलांग जनों को व्हीलचेयर छड़ी आदि सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास पुनर्वास केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल राणा द्वारा पुनर्वास केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों  हेतु किये जा रहे कार्यों एवं केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर चन्द्र जोशी ने दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सबको दिव्यांगों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके कल्याण और सशक्तिकरण को निरंतर प्रोत्साहन व समर्थन देने का संकल्प लेना होगा। इससे समाज में दिव्यांगों की स्थिति को बेहतर करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अनेक दिव्यांगजनों द्वारा  विचार व सुझाव प्रस्तुत करते हुए पेंशन में बढ़ोतरी की भी मांग की गई। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के प्रमुख अधीक्षक बीएस रावत, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक विक्रम नेगी आदि भी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.