उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): डुन्डा के सैणी के पास दो स्कूटी की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हुई। जिसमें एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल। पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी डुन्डा के कॉन्स्टेबल पंचम सिंह व राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुन्डा पहुचाया । जहां पर उपचार के दौरान भूपेंद्र सिंह पुत्र की भगवान सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम पटूडी घनारी की मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों अजय पाल सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह उम्र 29 वर्ष पंटूडी धनारी व सार्थक पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ग्राम वीरपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के लिए भेजा गया।




Discussion about this post