बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेस क्लब की स्मारिका गुलदस्ता का किया विमोचन

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2025 10:57 पूर्वाह्न
  • शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित
  • प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद, शिष्टाचार भेंट की
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी व अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका गुलदस्ता का विमोचन किया। भेंटवार्ता के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने प्रेस क्लब सदस्यों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा।  
मंगलवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ भेंटवार्ता के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों के जीवन से जुडी समस्याओं एवं चुनौतियों को भी सांझा किया। काबिलेगौर है कि सच्ची, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को हमेशा सम्मान मिला है। इस प्रकार की पत्रकारिता प्रकाशस्तम्भ की तरह चमकती है। 
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ कहा जाता है। पत्रकारिता प्राचीन समय से ही समाज को दिशा देती आ रही है। उन्होंने पे्रस क्लब प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों का स्वागत किया और पत्रकारों के द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के द्वारा समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए एसजीआरआर ग्रुप को उन्होंने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को रेखांकित करते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेषक शिवेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.