रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

27 जुलाई से शुरू होगा उत्तराखण्ड का डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2026 5:40 अपराह्न

देहरादून : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभिनव कार्यक्रम 27 जुलाई  से प्रारम्भ होगा।

डिजिटल यूथ फेस्टिवल चार सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक सप्ताह एक फिटनेस चैलेंज एवं एक सांस्कृतिक/रचनात्मक चैलेंज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक डिजिटल मंच उपलब्ध कराना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा व्यक्तिगत अथवा टीम के रूप में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए Fit Uttarakhand App पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसी प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रतिभागी अपनी वीडियो, रील एवं अन्य निर्धारित प्रविष्टियाँ अपलोड करेंगे तथा प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारियाँ, लीडरबोर्ड एवं डिजिटल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध होंगे।

चार सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट, स्किपिंग सहित विभिन्न फिटनेस चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति, स्थानीय पहचान, पर्यटन, फोटोग्राफी एवं प्रतिभा प्रदर्शन से संबंधित रचनात्मक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी, जिनके माध्यम से युवा अपने क्षेत्र की विशेषताओं एवं अपनी प्रतिभा को डिजिटल मंच पर प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन प्रत्येक जनपद में गठित जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, खेल विभाग तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। समिति द्वारा फिटनेस एवं सांस्कृतिक श्रेणी में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

जनपद स्तर पर चयनित विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रतिभागियों की प्रविष्टियों को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यापक पहचान प्राप्त हो सके।

विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं से इस अभिनव डिजिटल अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, फिटनेस, नवाचार, संस्कृति एवं सकारात्मक डिजिटल सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक व्यापक अभियान है।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी Fit Uttarakhand App डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी www.khelouk.in, www.meroyuva.com या फिर Instagram@uksportsdept, @officialukprd पर ले सकते हैं। ई-मेल: [ykprd.uk@gmail.com] है, जबकि मोबाइल नंबर 91 93687 76459 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फॉर कारगिल हीरोज”
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • सीएम धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.