रविवार, दिसम्बर 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2025 11:55 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराडीसैण) स्थित विधानसभा परिसर में उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की जोरदार पहल की जा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक नागरिक से विकास में महत्वपूर्ण योगदान का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो इसके लिए सरकार हर संभव प्रयासों में जुटी हुई है। कहा कि विकास और समृद्धि का  मार्ग प्रशस्त करता उत्तराखंड राज्य अन्य राज्यों के आगे निकल पड़ा है। राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी नौकरी के जरिए युवाओं को दीर्घकालीन  रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अन्य लोगों के लिए रोजगारपरक योजनाएं संचालित करने से लोग आर्थिक रूप सशक्त होते जा रहे हैं। एक जिला, एक मेला की तर्ज पर अब विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। ऋषिकेश तथा हरिद्वार को योग नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। केदारखंड तथा मानसखंड के जरिए दोनों मंडलों को अध्यात्मिक शक्ति प्रदान की जाएगी। नई पर्यटन नीति के जरिए रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग पर भी जोर रहेगा। आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस रहेगा।

सीएम धामी ने कहा कि चौखुटिया, घनसाली तथा जोशीमठ को उडान योजना से जोड़ा जाएगा। राज्य में भू-कानून लागू होने से अब अपनी जमीन से जुड़ने लगे है। यह दशक अब उत्तराखंड का होने जा रहा है। इसके चलते ही बेरोजगारी की दर में रिकार्ड 4.4 फीसदी की कमी आई है। कहा कि सतत विकास सूचकांक में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान तथा मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड भी मिला है। केंद्र सरकार के सहयोग से बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व विधानसभा परिसर में आईटीबीपी, आईआरबी, नागरिक पुलिस, होमगार्ड, महिला आरक्षी, नागरिक पुलिस, फायर सर्विस तथा एनसीसी महिला दस्ते ने 46वीं वाहिनी पीएसी के बैंड की धुन पर शानदार रैतिक परेड का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। खेल, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

समारोह में जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी विचार व्यक्त किए। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने सीएम के सम्मान में स्वागत भाषण दिया। इस दौरान रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, कफकोट विधायक सुरेश गडिया, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी,बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर रावत, गैरसैण की ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, नारायणबगड ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, नंदानगर की ब्लॉक प्रमुख हेमा नेगी, देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेज पाल रावत सारकोट की प्रधान प्रियंका नेगी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सारकोट की महिलाओं ने झुमेला नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को अभिभूत किया। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ
  • धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर
  • पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल
  • भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी – राज्यपाल
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
  • डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला
  • कुंभ मेले में उत्तराखंड की लोक देव परंपरा दिखेगी वैश्विक मंच पर
  • सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
  • ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.