शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : जगी उम्मीद, संविदा और आउटसोर्स को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2025 10:25 अपराह्न

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर राज्य सरकार को छह महीने के भीतर नियम बनाने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने इस संबंध में सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार को जल्द ही इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

यह आदेश देहरादून के स्टेट नर्सिंग कॉलेज में 15 वर्षों से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत मयंक कुमार जामिनी की याचिका पर आया है। याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्हें 2010 में लेक्चरर (अब असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया था। वह पिछले 15 सालों से बिना किसी रुकावट के सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो नियमित किया गया और न ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिया गया।

हाल ही में, राज्य सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया, जिसमें वह पद भी शामिल था जिस पर याचिकाकर्ता कार्यरत हैं। याचिकाकर्ता ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी। उनका कहना था कि इतने वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें न तो आयु सीमा में छूट दी गई और न ही अनुभव का कोई लाभ दिया गया।

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा और कैबिनेट के फैसले के बाद, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। सरकार के इस रुख पर कोर्ट ने कहा कि जब सरकार खुद नियमितीकरण की प्रक्रिया में है, तो याचिकाकर्ता जैसे लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि नए विज्ञापन में याचिकाकर्ता और उनके समान स्थिति वाले एक और कर्मचारी के पद को खाली रखा जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि जब तक नियमितीकरण के नियम नहीं बन जाते, तब तक याचिकाकर्ता की सेवा यथावत जारी रहेगी। कोर्ट ने सरकार को छह माह का समय दिया है, जिसके बाद याचिकाकर्ता के नियमितीकरण पर निर्णय लिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.