शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : हाथी से टकराई पर्यटकों की कार, बाबा ने किया ऐसा चमत्कार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 1:27 पूर्वाह्न

नैनीताल: अंदाजा लगाइए कि आपकी कार राह चलते हाथियों के झुंड से टकरा जाए। कार सवार लोग घायल हो गए हों। कार के चीथड़े उड़ गए हों, फिर भी हाथी बगैर कुछ किए चुपचाप जंगल की ओर चले जाएं, तो ये किसी चमत्कार से कम तो बिल्कुल भी नहीं है।

यहां घूमने आए थे

अक्सर आपने ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया और खबरों के देखे होंगे, जिनमें हाथी लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचाता है। यहां तक कि जान तक ले लेते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। उसके बारे में कार सवार लड़कों ने बताया कि कैसे उनकी जान बची। सभी लड़के हरियाणा के हैं और यहां घूमने आए थे।

हादसे में कार कबाड़ बन गई

नैनीताल जिले के कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में नयागांव के पास मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहे हाथी से हरियाणा के पर्यटकों की कार टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार कबाड़ बन गई।

हाथी से टकराई पर्यटकों की कार

नीम करौली बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे

कार सवार मधुकर खट्टर ने बताया कि पांचों दोस्त नीम करौली बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। हम सभी दोस्त किराये की कार लेकर नैनीताल घुमने के बाद कैंची मंदिर घूम कर वापस लौट रहे थे। बुधवार को सभी दोस्तों का पेपर था। तभी कालाढूंगी में कार के सामने हाथियों का झुंड आ गया।

नीम करौली बाबा ने हमें बचा लिया

कार टकराने के बाद हाथी के वजन से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इतनी जोर की टक्कर लगने के बाद भी हाथियों के झुंड ने कार पर हमला नहीं बोला। मुधकर खट्टर ने बताया कि नीम करौली बाबा ने हमें बचा लिया। रात करीब दस बजे नयागांव के पास उनकी कार हाथी से टकरा गई। कार सवार भूमिक बघेल(21) निवासी वार्ड नंबर 11, टिभा कालोनी हरियाणा, दीपक उपाध्याय (22) घायल हो गए।

हाथी का कहीं पता नहीं चला

घायलों को लोगों ने अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार में पांच लोग सवार थे। कालाढूंगी रेंज के कर्मचारियों ने उस हाथी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.