गुरूवार, मई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : डेढ़ करोड़ की संपत्ति पर फर्जी वसीयत से कब्जा, सास निकली धोखेबाज, 6 के खिलाफ मुकदमा

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 3:50 अपराह्न

देहरादून : राजधानी देहरादून में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार मामला पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाला है। आरोप है कि एक महिला की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति को ससुराल पक्ष ने फर्जी वसीयत और जाली हस्ताक्षरों के जरिए हड़प लिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में अपनी सास समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पति की मौत के बाद साजिश का जाल

पीड़ित महिला सुरभि राही, निवासी ओल्ड सहस्रधारा रोड, अरविंद मार्ग, ने डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति अखिल राही का निधन 26 जून 2022 को हुआ था। पति ने 15 अक्टूबर 2004 को अपनी मां सावित्री राही के साथ मिलकर अरविंद मार्ग पर एक संपत्ति खरीदी थी। हालांकि, पूरा भुगतान अखिल राही ने स्वयं किया था।

पति की मृत्यु के बाद, सुरभि राही को यह जानकर झटका लगा कि उनकी सास सावित्री राही ने कथित रूप से एक फर्जी वसीयत के आधार पर संपत्ति को अपने नाम करा लिया और बाद में अपनी बेटियों के नाम यह संपत्ति वसीयत के ज़रिए हस्तांतरित कर दी।

वसीयत फर्जी, हस्ताक्षर नकली 

सुरभि ने जब नगर निगम में संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया, तो उन्हें फर्जी वसीयत की जानकारी मिली। मामले की जांच में यह भी सामने आया कि जिस तारीख – 10 मार्च 2022 – को वसीयत बनाई गई थी, उस दिन सुरभि और उनके पति नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में दर्ज प्रवास की प्रति को उन्होंने साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा। इतना ही नहीं, एक हस्तलेख विशेषज्ञ ने भी वसीयत पर किए गए हस्ताक्षरों की जांच की और स्पष्ट रूप से बताया कि वे अखिल राही के हस्ताक्षर नहीं हैं, बल्कि नकली हैं। यह रिपोर्ट भी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी गई है।

किनके खिलाफ हुआ केस?

सुरभि ने अपनी शिकायत में सास सावित्री राही, ननद रितु गुप्ता, रेनू गौतम, बिंदिया शेखरी, देशराज सैनी (निवासी खारी झालू, जिला बिजनौर) और विनोद कुमार सैनी (निवासी ओल्ड डालनवाला) के नाम दर्ज कराए हैं। इन सभी पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों की कूटरचना और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डालनवाला कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर, आसमान से अपनी यूनिवर्सिटी को देख अचीवर्स के खिले चेहरे, अचीवर्स बोले आई लव एसजीआरआरयू
  • बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा जादुई पिटारा – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय बूट कैंप का आयोजन
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला अस्पताल पौड़ी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर होगी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग के कार्यो में तेजी लाएं अधिकारी – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • स्वस्थ शरीर, स्वस्थ विचार व स्वस्थ वातावरण से तनावरहित जीवन – डॉ. दीपिका
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.