रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इतने पदों पर कराएगा भर्ती परीक्षाएं, 11 फरवरी को होगा ये एग्जाम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2024 4:00 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 1010 पदों के लिए छह भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। सबसे पहले पशुधन प्रसार अधिकारी अथवा निरीक्षक के 136 पदों के लिए 11 फरवरी को लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद व्यायाम प्रशिक्षक के 56 पदों के लिए 25 फरवरी को परीक्षा होगी। सहायक अध्यापक (एलटी) के 657 पदों के लिए 10 मार्च को परीक्षा होगी। लोक निर्माण विभाग में अमीन के 88 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सात फरवरी तक निर्धारित है। इसके बाद परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। इसके अलावा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग व डॉ. आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी नैनीताल के व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। 11 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले इन पदों पर मनोनीत प्रक्रिया अपनाई जाती थी।

UKSSSC के सचिव एसएस रावत ने बताया कि खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के एक पद व सदस्य के दो पदों के अलावा जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष पद के तीन और सदस्यों के सात पदों को मिलाकर कुल 13 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

UKSSSC अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि आयोग ने समूह ‘ग’ की आगामी परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह घोषित परीक्षाओं में एक हजार से अधिक पद हैं। पहली परीक्षा पशुधन प्रसार अधिकारी के 136 पदों के लिए 11 फरवरी को होगी। इसके बाद व्यायाम प्रशिक्षक और सहायक अध्यापकों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में पूरी तरह सर्तकता बरती जाएगी। परीक्षा के आयोजन में अधिकतर कार्य स्वयं आयोग देख रहा है। परीक्षा की तिथि से पहले आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.