रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 को कैबिनेट से मिली सैद्धांतिक सहमति, खेल मंत्री रेखा आर्य बोलीं – प्रदेश के युवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2024 11:32 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट ने ‘उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024’ को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। कैबिनेट के इस फैसले पर हर्ष जताते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये राज्य में खेलों को एक नए आयाम पर ले जाने वाला निर्णय है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब इस विधेयक को आगामी विधान सभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसे पास करवा, राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को एक नया मंच दिया जाएगा।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि, वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखण्ड देश के उन चुनिंदा राज्यों में होगा जहां अपनी स्वयं की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। खेल मंत्री के अनुसार प्रतिभा से भरे हमारे युवाओं के लिए यह यूनिवर्सिटी संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी और खेल जगत में उत्तराखण्ड और भी अधिक मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा। उन्होंने फिर से अपने इस संकल्प को दोहराया कि प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं स्थापित करने के लिए उनकी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

खेल मंत्री के अनुसार राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होंगे और इनके जरिए निश्चित रूप से राज्य और देश को कई होनहार-प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के लेकर की जा रही तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभाग तय रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री  मनसुख मांडविया द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया व साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी व पूरी कैबिनेट का धन्यवाद ज्ञापित कियाI

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : दूरस्थ दोणी गांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शिविर आयोजित, विधायक और DM ने सुनी समस्याएं 
  • चारधाम यात्रा 2026 : तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी सरकार, सुरक्षित और सुगम यात्रा पर फोकस
  • हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 के लिए हुआ बजट प्रावधान
  • सवा लाख से अधिक की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला के पास धमाके की साजिश रच रहा लश्कर-ए-तैयबा
  • देहरादून में बेखौफ बदमाश : स्कूटी हटाने पर घर में घुसकर हमला, एक की टांग टूटी, तोड़फोड़
  • ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया, भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं
  • उत्तराखंड : जट्टा-कोटियालगांव में SHGs री-पैकेजिंग यूनिट और नौगांव में युवा हिमालय के नए आउटलेट का शुभारंभ
  • फिल्म नीति-2024 का असर : उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड समय में 25 फिल्मों को अनुदान, क्षेत्रीय सिनेमा को मिली नई उड़ान
  • देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, सीएम धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.