शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रयागराज कुंभ स्थित उत्तराखंड पैवेलियन : बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति प्रचार – प्रसार स्टाल का किया निरीक्षण, प्रयागराज कुंभ में पर्यटन विभाग के साथ मंदिर समिति कर रही शीतकालीन पूजा स्थलों का प्रचार-प्रसार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2025 12:18 पूर्वाह्न
प्रयागराज : धर्मशास्त्रों के अनुसार लगभग 144 वर्ष पश्चात त्रिवेणी संगम प्रयागराज में महाकुंभ का संयोग बना है 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा अभी तक लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान का पुण्य अर्जित कर चुके है। अनुमान के मुताबिक यह संख्या महाकुंभ समापन तक करोड़ों तक पहुंचेगी। महाकुंभ  को कई  मेला सैक्टरों में बांटा गया है साधु -संतों के  अखाड़े, अघोरी, विरक्त, तथा कथावाचकों के अलग-अलग शिविर लगे है शाही स्नान की तिथियों पर विभिन्न झांकियों के बीच साधु-संतों के दर्शन भी हो रहे है।
महाकुंभ में देशभर से विभिन्न प्रदेशों ने अपनी संस्कृति -सभ्यता,विकास को प्रदर्शित करते तथा उनका संजीव चित्रण करते हुए पैवेलियन स्थापित किये है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सनातन धर्म संस्कृति के प्रति आस्था तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को जीवंतता प्रदान करने में कोई कसर नही छोड़ी है। कैलाश पुरी सैक्टर 7 में एक ओर विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों तथा विकास की गाथाये कहते प्रतीकों को शिल्प के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
उत्तरप्रदेश पैवेलियन में प्रदेश के विभिन्न मंदिरों हिंदू, जैन , बौद्ध मंदिर सर्किटों को दर्शाया गया है तथा सूफी एवं कबीर पंथ सर्किट का भी सजीव वर्णन है। उत्तर प्रदेश पैवेलियन के निकट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति सभ्यता को मंदिरों श्री बदरीनाथ , श्री केदारनाथ, कैंची धाम, जागेश्वर धाम, गोलू देवता  मंदिर शीतकालीन पूजा स्थलों को जीवंतता से प्रदर्शित किया गया है। आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग प्रतीक जैन की उत्तराखंड पैवेलियन को सजीवता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। वही हिमाद्रि ब्रांड, उद्योग विभाग, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद,गढ़वाल मंडल विकास निगम, श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति, आयुष विभाग उत्तराखंड, सूचना विभाग के स्टाल है।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में विगत 20 जनवरी से प्रचार प्रसार स्टाल शुरू कर दिया है जोकि 20 फरवरी तक चलेगा। स्टाल में श्री बदरीनाथ केदारनाथ सहित शीतकालीन पूजा स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आज श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने प्रयागराज पहुंच कर कैलाश पुरी सैक्टर 7 स्थिति उत्तराखंड पैवेलियन स्थित बीकेटीसी प्रचार प्रसार स्टाल का निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा हेतु प्रेरित करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पैवेलियन में नोडल अधिकारियों से भी बातचीत की।‌ तथा जिलाधिकारी प्रयागराज रवींदर कुमार मांदड़ को  उनके ओएसडी के माध्यम से श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के  संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी, नोडल अधिकारी दीपक सिंह रावत, बीएस कुंवर, प्रयागराज में बीकेटीसी प्रचार प्रसार स्टाल प्रभारी/बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़, आयुष विभाग के डा. राकेश सेमवाल, डा.विपिन चंद्रा, एलपी जोशी, रवि थपलियाल, सुरेन्द्र सिंह सरियाल आदि मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.