posted on : फ़रवरी 27, 2023 5:07 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं । परीक्षा केंद्र की केंद्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो जानकी पवार ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उक्त परीक्षाएं इस केंद्र में 27 फरवरी से 13 मार्च तक संपादित होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी के पास प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र होना अति आवश्यक है उक्त के बिना परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। केंद्र के समन्वयक डॉ प्रवीन जोशी ने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में संपादित होंगी। इनमें कुल 1342 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिसमें प्रथम पाली 9 से 11 में तृतीय वर्ष, द्वितीय पाली दोपहर 12 से 2 में द्वितीय वर्ष एवं तृतीय पाली शाम 3 से 5 बजे में प्रथम वर्ष की परीक्षाएँ संपादित होंगी। परीक्षाओं को सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण माहौल में संचालित करने हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है इस अवसर पर केंद्र से संबंधित डॉ शोभा रावत, डॉ धर्मेंद्र, संदीप किमोठी, उमेश चंद्र, संदीप चौहान, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे।


