मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड मॉकड्रिल : कहीं आया भूकंप, कहीं मलबे में दबे यात्री वाहन…!

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 4:22 अपराह्न

देहरादून : चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर सरकार ने आज यात्रा वाले जिलों में मॉकड्रिल करवाई। 10 मई को शुरू होने वाली यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के दौरान प्रभावितों को कम से कम समय में राहत पुंचाई जा सके। उत्तरकाशी जिले में मॉकड्रिल के दौरान कुछ कमियां पाई गई, जिसके बाद शासन की ओर से नई गाइडलाइन बनाई गई। नई गाइडलाइन के आधार पर दोबारा मॉकड्रिल करवाई जाएगी। टिहरी और देहरादून जिले में भी आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास किया गया।

आपदा से निपटने के लिए गुरुवार सुबह उत्तरकाशी जिला अस्पताल में मॉकड्रिल करवाई गई, लेकिन मॉकड्रिल में कुछ कमियां पाई गईं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास सहित सभी जिम्मेदार अधिकारी आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) को सक्रिय कर आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधनों को तत्काल स्टेजिंग एरिया पहुचने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जनपद में रात से जारी बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन, यात्री वाहन के मलबे में दबने यात्री वाहन गिरने आदि की सूचना मिली। उक्त घटनाओं की जिलाधिकारी को जानकारी दी गई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने  तत्काल जनपद स्तरीय IRS और तहसील स्तरीय IRS सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी कंट्रोल रूम पहुंचे। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनआईएम, आइटीबीपी, सेना, सहित विभिन्न संगठन से जुड़े राहत और बचाव कर्मी जरूरी संसाधन सहित स्टेजिंग एरिया पहुंचे।

वहीं डीईओसी टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकशी के स्थान-चम्बा धनौला पैट्रोल पम्प (किमी 60) में 7.4 तीव्रता के भूकंप आने से एक बिल्डिंग के जमींदोज होने की सूचना मिली।इस संबंध में ऑब्जर्वर (एनडीआरएफ) अमीर चन्द द्वारा डीएम/एडीएम सहित संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना चंबा को सूचना भेजी गई।

स्टेजिंग ऐरिया-पुलिस लाइन चम्बा के मैदान में सभी उपलब्ध संसाधनों सहित आईआरएस खोज बचाओ टीम एकत्रित हुई। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा उपस्थित खोज-बचाव टीमों को घटना की सम्पूर्ण जानकारी देकर टीमों को रवाना किया गया।

हरिद्वार में गंगा में कुछ लोग डूब गए। आपदा और बचाव राहत दल तत्काल घाट पर पहुंचा। डूबते हुए व्यक्तियों को बचाया। इस दौरान कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान भगदड़ की सूचना पर तत्काल नोडल अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।

रोशनाबाद में बैठक संपन्न हुई। बचाव दल और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया माक ड्रिल के तहत हरिद्वार जिले में पूरी की गई। तैयारी और व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.