गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : आपको किसी काजल-खुशी या सोनम का फोन आये तो हो जाएं सावधान…आरोही ने बैंक वाले को लगा दिया 37 लाख का चूना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2025 11:03 अपराह्न

देहरादून :  ऑनलाइन ठगी के नए हथकंडे में अब साइबर जालसाज स्टॉक ट्रेडिंग और फर्जी निवेश स्कीमों के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है, जहां एक निजी बैंक में कार्यरत युवक को 37 लाख की भारी चपत लगाई गई। आरोपियों ने “आरोही पटेल”, “काजल”, “खुशी” और “360 वन कंपनी” जैसे नामों का इस्तेमाल कर जाल बिछाया और झांसे में लेकर धीरे-धीरे लाखों की ठगी कर डाली।

आरोही पटेल बनी भरोसे का जाल

पीड़ित मोहम्मद सिराज, निवासी तरला अधोईवाला, ने साइबर क्राइम कंट्रोल थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें 11 जून को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाली ने खुद को “आरोही पटेल, 360 वन कंपनी लिमिटेड की असिस्टेंट” बताया। वह खुद को स्टॉक ट्रेडिंग की विशेषज्ञ बताते हुए बाजार से जुड़े टिप्स देने लगी।

ऐप, गूगल फॉर्म और फर्जी SEBI रजिस्ट्रेशन

17 जून से शुरू हुई बातचीत के बाद आरोपी ने स्टॉक ट्रेडिंग ऐप का लिंक भेजा, जिसे पीड़ित ने फोन में डाउनलोड किया। ऐप के जरिए ट्रेडिंग कराने के नाम पर गूगल फॉर्म भरवाया गया, एक फर्जी आईडी और प्रमाण पत्र मेल किया गया जिसमें SEBI रजिस्ट्रेशन नंबर तक दर्ज था। सिराज को यकीन दिलाया गया कि यह सब कुछ वैध है।

लालच की सीढ़ी से लूट की मंज़िल तक

30 जून से 19 जुलाई के बीच सिराज से कुल ₹36.5 लाख से अधिक की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई। झांसा दिया गया कि शेयर जैसे “इकोप्लास्ट” में निवेश करने पर 15-20% का फायदा मिलेगा। शुरुआत में ऐप पर लाभ दिखाया भी गया, जिससे भरोसा और गहराता चला गया। लेकिन जब सिराज ने राशि निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने काम करना बंद कर दिया और कोई पैसा वापस नहीं मिला।

शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सीओ साइबर क्राइम कंट्रोल अंकुश मिश्रा के अनुसार, “शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी टेक्निकल जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही ठगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।”

सावधान रहें!

  • स्टॉक ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर आए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या व्हाट्सएप मैसेज पर यकीन न करें।

  • किसी भी फॉर्म, ऐप या आईडी को जांचे-परखे बिना डाउनलोड या भरने से बचें।

  • सरकारी रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेजों की वैधता SEBI/NSE/BSE की वेबसाइट पर जरूर जांचें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.