रविवार, मार्च 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मिलेट के क्षेत्र में उत्तराखण्ड सरकार कर रही है ऐतिहासिक कार्य – कृषि मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2024 1:09 पूर्वाह्न
  • देश में उत्पादित होने वाले मिलेट में उत्तराखण्ड का मिलेट सर्वश्रेष्ठ: कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • संगोष्ठी में विचारों के अमृत मंथन से जो निष्कर्ष निकलेगा किसान भाईयों की आय दोगुनी करने की दिशा में वरदान साबित – गणेश जोशी।
हैदराबाद (तेलंगाना)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हैदराबाद में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित 6वें अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज सम्मेलन 2024 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सम्मलेन में केरल के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मलेन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सम्मलेन में लगाई गई मिलेट्स प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया और स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने मिलेट्स के पोषक तत्वों और भविष्य के लिए मोटे अनाजों को मुख्यधारा में लाने की प्रतिबद्धता पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। इस दौरान मावी न्यूट्रीशिनल और आईआईएमआर के बीच एमओयू में भी हस्ताक्षर हुआ।
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा आज इस संगोष्ठी में विचारों के अमृत मंथन से जो निष्कर्ष निकलेगा निश्चित ही किसान भाईयों के लिए वरदान साबित होने के साथ ही उनकी आजीविका संवर्धन के लिए एक सार्थक प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में किसानों के कल्याण और किसान भाइयों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में पहली फाइल पीएम किसान निधि पर हस्ताक्षर किये। यह इस बात का प्रमाण है, कि प्रधानमंत्री किसानों की कितनी चिंता करते है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जहां सीमा पर खड़े जवान की चिंता करते हैं, वहीं किसान की भी चिंता करते है। 
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद चिन्हों पर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषकों के अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं कृषि जलवायु समस्त प्रकार की फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है। भारत सरकार के प्रयास से वर्ष 2023-24 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाये जाने के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 से वर्ष 2027-28 तक स्टेट मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों के बीज हेतु सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती है, परन्तु मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मिलेट्स की फसलों के बीज पर 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। जैविक खेती के अन्तर्गत अधिक से अधिक क्षेत्रफल आच्छादित करने हेतु भारत सरकार के सहयोग से राज्य में परम्परागत कृषि विकास योजना तथा नमामि गंगे योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जैविक क्लस्टरों में उत्पादित जैविक उत्पादों के विपणन हेतु प्रमुख पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों पर 304 जैविक आउटलेट स्थापित किये जा चुके है। राज्य के 25 उत्पादों को जियोग्राफिकल इन्डीकेशन टैग प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सम्मेलन में केरल के कृषि मंत्री पी. प्रसाद, आईसीएआर से डॉ. बी. दयाकर राव, चेयरमैन सीएसीपी प्रो. वीपी शर्मा, डॉ. अशोक दलवई, डॉ. संगवपा, संजय अग्रवाल, उत्तराखण्ड से कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार एवं जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यपाल ने पौड़ी में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, आधुनिक जिला पुस्तकालय का किया लोकार्पण
  • राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
  • पुरानी जेल परिसर बनेगा हेरिटेज संग्रहालय, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • नंदानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचा
  • बैंक ने निकाली नई भर्ती, भरी जा रही हेड, डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
  • मौसम की मेहरबानी से लौटा हिमालयी चोटियों का बर्फीला श्रृंगार, लोगों में जगी राहत की उम्मीद
  • उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, BJP को झटका
  • बीकेटीसी के सीईओ के सामने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की चनौती
  • उत्तराखण्ड : सूचना न देने पर सहायक नगर आयुक्त पर ₹10,000 का जुर्माना, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति, डीएम पौड़ी को भी दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.