मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय स्तर रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड को मिला तीसरा स्थान, हरिद्वार से शुभिकार्पित और नवीन कुमार ने प्रदेश एवं जिले का गौरव बढ़ा कर किया नाम रोशन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2024 11:43 अपराह्न
हरिद्वार : राष्ट्रीय स्तर रेड रिबन क्विज  (QUIZ)  प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जनपद हरिद्वार से शुभिकार्पित और नवीन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर नार्थ रीजन के साथ साथ अपने राज्य उत्तराखण्ड एवं जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ा कर किया नाम रोशन। राष्ट्रीय स्तर रेड रिबन क्विज  (QUIZ)  प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशन एवं तत्वाधान में राजस्थान एड्स नियंत्रण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राजस्थान के जयपुर में गत दिवस आयोजित किया गया जिसमे भारत के चारों रीजनल जोन्स की चैंपियन टीम उत्तराखण्ड, मिजोरम, तेलंगाना एवं पांडुचेरी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। जिसमें प्रथम स्थान मिजोरम, द्वितीय स्थान तेलंगाना एवं तृतीय स्थान उत्तराखण्ड की टीम को हासिल हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान क्षण प्रति क्षण उतार चढाव आता रहा|  प्रथम तीन चरण में उत्तराखण्ड की टीम अधिकतम स्कोर के साथ बढ़त पर थी परन्तु चौथे चरण में जो बजर राउंड था बड़े ही चतुराई से मिजोरम की टीम के प्रतिभागी अधिकतम अंक प्राप्त कर उत्तराखण्ड की टीम के नजदीक पहुंच गए, परन्तु अंतिम नॉक आउट चरण में उत्तराखण्ड की टीम बहुत ही  करीबी मुकाबले में एक प्रश्न से पिछड कर तृतीय स्थान पर खिसक गई जिससे मिजोरम ने ग्रैंड फिनाले अपने नाम कर दिया।
नॉर्थ जोन में चैंपियन रही उत्तराखण्ड की टीम से जनपद हरिद्वार के श्री राम विद्या मंदिर स्कूल के प्रतिभागी छात्र-छात्रा शुभिकार्पित और नवीन कुमार ने सभी दर्शकों को प्रभावित करते हुए 50,000 (पचास हजार) रूपये का नगद इनाम एवं उत्तराखण्ड राज्य के लिये तृतीय पुरस्कार की ट्राफी जीती। प्रत्येक चरण में एड्स विषय एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तर किये गये, पांचो चरणों के उपरान्त जनपद हरिद्वार रेडक्रास द्वारा नामित श्रीराम विद्यामन्दिर श्यामपुर ,हरिद्वार उत्तराखण्ड से नार्थ जोन की चैंपियनशिप जीतकर, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रतिभागी शुभिकार्पित एवं नवीन कुमार ने अपने विद्यालय, जनपद, राज्य एवं इण्डियन रेड क्रास का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाया।
राजस्थान की अपर मुख्य सचिव शुप्रभा सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (जेल) विक्रम सिंह, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) से उपमहानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनूप कुमार पुरी, नाको   (NACO)  की उपनिदेशक डॉ. भावना राव ने उत्तराखण्ड को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखण्ड से अपर परियोजना निदेशक उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ. अजय कुमार,नोडल अधिकारी/रेड क्रास सचिव  डॉ. नरेश चौधरी , श्रीराम विद्यामन्दिर श्यामपुर से नोडल अध्यापिका पूनम एवं प्रतिभागी छात्र-छात्रा शुभिकार्पित और नवीन कुमार को 50,000 (पचास हजार) रूपये का चेक, प्रमाण पत्र एवं ट्राॅफी प्रदान की। श्री राम विद्या मंदिर स्कूल श्यामपुर, हरिद्वार के निदेशक राजीव भल्ला एवं प्रधानाचार्या बबीता अग्रवाल श्रीनिवास ने विशेष रूप से अपने स्कूल की नोडल अध्यापिका श्रीमती पूनम एवं विजेता छात्र-छात्रा शुभिकार्पित एवं नवीन कुमार को बधाई दी।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचडी शाक्य, डॉ. अशोक तोमर, डॉ. पंकज जैन, डॉ. अनिल वर्मा, डीटीओ डॉ. आरके सिंह, नाको   (NACO)    से कंसलटेंट आई0ई0सी0 एवं मेनस्ट्रीमिंग बैंजामिन फ्रैंकलिन, उपनिदेशक वित एड्स नियंत्रण समिति महेन्द्र सिंह, डॉ. हेमन्त कुमार, विनोद कुमार ने भी हरिद्वार रेड क्रास सचिव नोडल अधिकारी डॉ. नरेश चौधरी, नोडल अध्यापिका पूनम एवं प्रतिभागी विजेता छात्र-छात्रा शुभिकार्पित एवं नवीन कुमार को विशेष बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.