मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड लोक विरासत में ढोल गर्ल वर्षा बंडवाल ढोल की सुमधुर स्वर लहरियों से करेंगी मंत्रमुग्ध

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2023 9:07 अपराह्न

चमोली : देहरादून मे आयोजित होने रहे दो दिवसीय उत्तराखंड लोक विरासत में सीमांत जनपद चमोली के गडोरा (पीपलकोटी) की वर्षा बंडवाल,ढोल वादन के जरिए कार्यक्रम में चार चाँद लगायेंगी। गौरतलब है कि सीमांत जनपद चमोली के गडोरा (पीपलकोटी) की वर्षा बंडवाल नें ढोल वादन में पुरूषों के एकाधिकार को दरकिनार कर पारम्परिक वर्जनाओं को तोड़ कर ढोल वादन कर एक नयी लकीर खींची हैं। ढोल पर वर्षा की अंगुलियों के जादू से निकलने वाले ताल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में पहाड की बेटी नें ढोल बजाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। वर्षा की प्रतिभा को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

बकौल वर्षा बंडवाल, ढोल हमारी ढोल दमाऊं हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसके बिना हमारे लोकजीवन का कोई भी शुभ कार्य, उत्सव, त्यौहार पूर्ण नहीं हो सकता है। जब पहली बार मैंने ढोल को बजाया तो मेरी अंगुलियां स्वतः ही ढोल पर थिरकने लगी थी। मुझे खुशी है कि मैं अपनी पौराणिक ढोल वादन को पहचान देने की कोशिश कर रही हूँ। मैं चाहती हूं कि ढोल वादन में महिलायें भी आगे आयें और पूरे विश्व में पहाड के ढोल की गूंज सुनाई दे।

ये है उत्तराखण्ड लोक विरासत 2023

  • यहां के संकटग्रस्त हस्तशिल्प और लोककलाओं का संरक्षण और संवर्धन।
  • लोक कलाकारों का सम्मान उन्हें मंच और आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • यह कार्यक्रम संवर्द्धनात्मक कार्यक्रम है। यहां के लोकसंगीत और शिल्पकलाओं को समर्पित और इनके उन्नयन से जुड़ा है।

कौन कर रहा है इसका आयोजन?

इसका आयोजन बिना किसी सरकारी या अन्य किसी भी आर्थिक सहायता के वैयक्तिक रूप से डॉ. के. पी. जोशी, निदेशक चारधाम अस्पताल, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, विगत तीन वर्षों से सिर्फ और सिर्फ अपने संसाधनो से कर रहे हैं। इसमें गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी और पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण जैसे उत्तराखण्ड के गौरव निस्वार्थ रूप से, बिना एक पैसा लिए न सिर्फ अपनी प्रस्तुति देते हैं बल्कि आयोजन मंडल में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

इसमें आपको यह देखने को मिलेगा-

पहला कार्यक्रम है लोकरंग। यह दोनो दिन 2 बजे से 5 बजे तक होगा। इसके अंन्तर्गत आपको एकदम ठेठ अंदाज में जमीन से जुड़े कलाकारों द्वारा देखने सुनने को मिलेगा- कुमाऊं का छोलिया, गंगनाथ के जागर, राजुला-मालूशाही, न्योली, कुमाऊंनी बैर, भगनौल, छपेली, न्योली, झोड़ा, चांचड़ी। गढ़वाली में बदरीनाथ के जागर, खुदेड़ गीत, बाजूबंद की कम से कम तीन गायन शैलियां सुनने को मिलेंगी, माता, नागराजा और भैरू के जागर, उत्तरकाशी की ढखनौर घाटी का पैसारा, छूड़े, बाजूबंद, तांदी-रासौ, पाण्डव, घोड़ी नृत्य, गढ़वाल की भोटिया जनजाति के पौंणा, बगड्वाल, पाण्डव और मुखौटा नृत्य एवं वाद्यवृंद प्रस्तुति। दिव्यांग कलाकार द्वारा चंद्रबदनी क्षेत्र (गढ़वाल) के जागर एवं पवाड़े, बालकलाकारों और महिलाओं द्वारा ढोल वादन। डिजरीडू वादन, डबल ड्रोन फ्लूट वादन और अन्य बहुत कुछ।

दूसरा कार्यक्रम है-लारा-लत्ता, गैणा-पत्ता। यह भी दोनो दिन होगा 5 से 6 बजे तक। इसके अंतर्गत आपको रं, (धार्चुला), कुमाउनी, रंग्पा,(चमोली), चौंदकोट-सलांण(गढ़वाल), जौनसार और टकनौर घाटी (उत्तरकाशी) के वस्त्र-आभूषणों का प्रदर्शन के साथ परिचय भी देखने-सुनने को मिलेगा। शाम 6 से 9 बजे होगी गीत संध्या। इसमें में उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित और स्थापित लोक गायकों के साथ नवोदित और उभरते 16 लोकगायक एक ही मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर 11 पूर्वाह्न से 9 बजे सायं तक हस्तशिल्प, क्षेत्रीय साहित्य-पुस्तकें, पहाड़ी उत्पाद, भोजन, पकवान पहाड़ी वस्त्र-आभूषणों की प्रदर्शनी और विक्रय आदि भी होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.