मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2025 2:09 अपराह्न

नैनीताल। शहर के ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में एक बार फिर आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। बुधवार देर रात करीब तीन बजे ब्रिटिश कालीन इस भवन में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते भवन का एक बड़ा हिस्सा और आसपास की तीन दुकानें — जिनमें एक फर्नीचर की दुकान भी शामिल है — पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस बार कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल को झेलनी पड़ी पानी की कमी की चुनौती

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना समय पर देने के बावजूद आग बुझाने में काफी देर हुई। उनका कहना है कि दमकल कर्मी तो मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई हुई।

एसपी सिटी ने दी जानकारी

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन एहतियातन दमकल की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी के कारण आग लगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि भवन पुराना और लकड़ी का बना होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

एक माह पूर्व गई थी एक महिला की जान

गौरतलब है कि इससे पहले 27 अगस्त 2025 की रात भी ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग लगी थी। उस समय मल्लीताल के मोहन चौराहे स्थित इस भवन में रात करीब 10 बजे आग भड़की थी। आग में भवन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो गया था और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी।

उस घटना में इतिहासकार अजय रावत की बहन पक्ष के परिवार के सदस्य भी भवन में रह रहे थे। उस समय भी फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए थे। अब एक माह के भीतर दोबारा आग लगने से शहरवासियों में प्रशासन और दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

पुराना भवन अब पूरी तरह हुआ खाक

इस बार की आग में ओल्ड लंदन हाउस का शेष बचा हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनजर भवन के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.