गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण में जुटी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2024 5:51 अपराह्न
देहरादून। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के फ़िल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों और संस्थानों की जानकारी को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार, कोरियोग्राफर, गीतकार, लेखक, कैमरामैन, फोटोग्राफर, तकनीशियन, स्पॉट बॉय, फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो मालिक और लाइन प्रोड्यूसर जैसी हस्तियों और संस्थानों की विस्तृत जानकारी को संकलित किया जा रहा है।
इस उद्देश्य के लिए एक गूगल फॉर्म भी तैयार किया गया है, जिसमें फ़िल्म से जुड़ी सभी प्रतिभाओं से उनकी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इच्छुक व्यक्तियों और संस्थानों से अनुरोध है कि वे 31 अक्टूबर 2024 तक नीचे दिए गए QR कोड या इस लिंक [https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory](https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की नई फ़िल्म नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के कई फ़िल्म निर्माता और निर्देशक यहाँ आ रहे हैं। इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण से स्थानीय फ़िल्म विधा से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले फ़िल्म निर्माता और निर्देशक स्थानीय प्रतिभाओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी आगामी फ़िल्मों में अवसर प्रदान कर सकें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 118 व्यक्तियों और संस्थाओं ने इस फ़ार्म के माध्यम से अपनी जानकारी पंजीकृत कराई है। यह लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फ़िल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आग्रह किया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में अपनी जानकारी अवश्य पंजीकृत कराएँ। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग  की आधिकारिक वेबसाइट [www.uttarainformation.gov.in] (http://www.uttarainformation.gov.in) या ईमेल [ufdcfilm@gmail.com] (mailto: ufdcfilm@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।

फ़िल्म विधा से जुड़े सभी लोगों से अपील

मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फ़िल्म जगत से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और उत्तराखंड की समृद्ध फ़िल्म संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में दुग्ध कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे 02 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध कारोबार
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गोवंश सड़क पर छोड़ा तो कार्रवाई तय, गोसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
  • ‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित
  • भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग
  • हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
  • विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • डेढ़ लाख की कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
  • कोटद्वार : 120 ग्राम नशे की बरामदगी के बाद फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.