शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेती तबाह, 522 किसानों की फसलें प्रभावित

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2026 1:13 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में इस बार गर्मी शुरू होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेशभर में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अप्रैल से मई के शुरुआती सप्ताह तक लगातार हुई अतिवृष्टि ने मैदानी से लेकर पर्वतीय जिलों तक फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

179 हेक्टेयर से अधिक खेती प्रभावित

कृषि निदेशालय उत्तराखंड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच प्रदेश में करीब 179.47 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। इस दौरान 522 किसानों की फसलें खराब होने की सूचना विभाग को मिली है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने और ओलावृष्टि के कारण तैयार फसलें बर्बाद हो गईं।

टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक नुकसान टिहरी जिले में दर्ज किया गया, जहां करीब 87.40 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 48.47 हेक्टेयर और देहरादून में 38.50 हेक्टेयर खेती को नुकसान पहुंचा। अल्मोड़ा और चम्पावत में भी फसल क्षति की सूचना सामने आई है।

गेहूं, टमाटर और दलहनी फसलें बर्बाद

कृषि विभाग के अनुसार अतिवृष्टि से गेहूं, जौ, मटर, मसूर, बीन्स और टमाटर जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। मैदानी इलाकों में गेहूं और टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में जौ, मटर और दलहनी फसलें मौसम की मार झेल रही हैं। विभाग का कहना है कि नुकसान का बड़ा हिस्सा असिंचित क्षेत्रों में सामने आया है।

ओलावृष्टि से पॉलीहाउस और बागवानी को नुकसान

देहरादून किसान संगठन के पदाधिकारी आशीष राजवंशी ने बताया कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पादकों और काश्तकारों को हुआ है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ओले इतने बड़े और तेज थे कि पॉलीहाउस तक क्षतिग्रस्त हो गए। मैदानों में आम और लीची की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और मुआवजा समय पर नहीं मिल पाता। आशीष राजवंशी के अनुसार सरकार पॉलीहाउस जैसी संरचनाओं के रखरखाव में मदद तो करती है, लेकिन पारंपरिक किसानों तक राहत योजनाओं का लाभ तेजी से नहीं पहुंच पाता। किसानों ने प्रभावित फसलों का जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सरकार ने शुरू किया नुकसान का आकलन

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद सुमन ने कहा कि प्रदेश में कृषि और बागवानी को हुए नुकसान का लगातार आकलन किया जा रहा है। कृषि, उद्यान और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और नुकसान का डेटा जुटाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.