मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : तेज बारिश से करगी ग्रांट में दो दुकान और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 11:15 अपराह्न

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार तड़के हुई तेज बारिश के चलते करगी ग्रांट क्षेत्र में दो दुकानें और एक मकान ढह गया। हादसा बंजारावाला-चांचक चौक के पास स्थित मुस्लिम बस्ती करगी ग्रांट के बिस्मिल्लाह चौक में हुआ। अचानक मकान और दुकानों के ढहने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात से हो रही लगातार बारिश के बीच सुबह अचानक दो दुकानें और एक मकान भरभराकर गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आनन-फानन में अपने घरों और दुकानों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

गनीमत रही कि भवनों के ढहने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश के कारण भवनों के कमजोर होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों और दुकानदारों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश के दौरान कमजोर भवनों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चमोली की नीती घाटी में जलसैलाब से तबाही, तमक नाले में बहा वैली ब्रिज; दो वाहन और BRO ऑपरेटर के बहने की सूचना
  • नीति घाटी के तमक नाले मे फटा बादल गाड़ियां बही, एक व्यक्ति लापता
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • जोतिर्मठ-मलारी मार्ग पर तमक नाले में बादल फटने से बेली ब्रिज बहा, नीति घाटी के 13 गांवों का संपर्क कटा
  • खड़गे के दौरे की सफलता से भाजपा बौखलाई : धस्माना
  • केतन लाल हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
  • तमक नाला उफना, वैली ब्रिज बहा; एक व्यक्ति-वाहन लापता
  • 24वीं उत्तराखण्ड शूटिंग प्रतियोगिता में दिव्यांश ने जीता स्वर्ण पदक
  • जोशीमठ भू-धंसाव कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच और भुगतान पर रोक की मांग
  • कोटड़ीढांग से ग्रास्टनगंज तक गुलदार का आतंक, सड़क पर टहल रहे राम सिंह चौहान पर गुलदार का हमला, बेस अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जाना हाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.