बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : खूंखार रॉटविलर कुत्तों का बुजुर्ग महिला पर हमला, शरीर पर लगे 200 टांके, दो हड्डियां भी टूटी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2025 11:57 अपराह्न

देहरादून : राजपुर क्षेत्र के किशननगर में रविवार सुबह एक बुज़ुर्ग महिला पर रॉटविलर नस्ल के दो खतरनाक कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई 65 वर्षीय कौशल्या देवी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है, जब कौशल्या देवी रोज़ाना की तरह अर्द्धनादेश्वर मंदिर जा रही थीं। मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद जैद के घर के पास से गुजरते वक्त उनके दो रॉटविलर कुत्तों ने दीवार फांदकर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने कौशल्या देवी को सिर, हाथ और पैरों पर बेरहमी से काटा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर महिला को बचाया। लोगों ने बताया कि शोर मचाने पर भी कुत्तों का मालिक बाहर नहीं आया।

इलाज जारी, हालत गंभीर

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताया। उनके बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि सिर, हाथ और पैरों पर कुल 200 से अधिक टांके लगे हैं, हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कान का ऑपरेशन रविवार को ही करना पड़ा। सोमवार को हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

पहले भी हमला कर चुके हैं यही कुत्ते

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद जैद के इन रॉटविलर कुत्तों ने किसी पर हमला किया हो। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इससे पहले भी ये कुत्ते कई लोगों को घायल कर चुके हैं। मोहल्लेवालों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन जैद ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

प्रतिबंधित नस्ल पर लापरवाही का आरोप

गौरतलब है कि रॉटविलर जैसी खतरनाक नस्ल को पालना कई राज्यों में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके जैद ने दो कुत्ते पाल रखे थे, जिनके संबंध में पूर्व में शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.