मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : डॉक्टरों ने निकाला 35 किलो का बोन ट्यूमर, देश में अब तक का सबसे बड़ा!

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2025 5:45 अपराह्न

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश ने असाध्य रोगों के इलाज में एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यहां के डॉक्टरों की टीम ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले 27 वर्षीय सलमान के बाएं पैर से 35 किलो वजनी बोन ट्यूमर को सफलतापूर्वक सर्जरी के जरिए हटाकर नया कीर्तिमान रच दिया।

यह ट्यूमर कैंसर ग्रसित था और पिछले छह वर्षों से सलमान के जीवन को धीरे-धीरे निगल रहा था। इलाज के तमाम प्रयासों के बाद जब जीवन की उम्मीदें धुंधली पड़ चुकी थीं, तब एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम ने यह जोखिम उठाया और इसे एक अभूतपूर्व चिकित्सा उपलब्धि में बदल दिया।

6 साल से झेल रहा था पीड़ा

सलमान को सबसे पहले 6 साल पहले अपनी जांघ के पास एक छोटी गांठ का आभास हुआ था। समय के साथ यह गांठ धीरे-धीरे बढ़ती गई और अंततः इतनी बड़ी हो गई कि वह चलने-फिरने, उठने-बैठने तक से लाचार हो गया। तमाम अस्पतालों में भटकने और इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। बीमारी इतनी बढ़ गई कि मरीज शौचालय तक नहीं जा पा रहा था और एक बिस्तर तक सिमट गया था।

“कद्दू” से भी बड़ा ट्यूमर

सलमान के पैर में बना यह ट्यूमर आकार में कद्दू से भी बड़ा हो गया था। जब वह एम्स ऋषिकेश पहुंचा, तब ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञों ने विस्तृत जांचों के बाद तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। 9 जून को की गई इस जटिल सर्जरी में डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

41 किलो का था पैर, अब रह गया 6 किलो का

ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख प्रो. पंकज कंडवाल के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सलमान के बाएं पैर का कुल वजन 41 किलो था, जिसमें ट्यूमर का वजन 34 किलो 700 ग्राम था। ऑपरेशन के बाद अब पैर का वजन केवल 6.3 किलो रह गया है। एमआरआई जैसे परीक्षण भी ट्यूमर के आकार के कारण मुश्किल हो गए थे।

ट्यूमर का आकार और जटिलता

ऑपरेशन करने वाले मुख्य सर्जन डॉ. मोहित धींगरा के अनुसार, ट्यूमर का साइज 53×24×19 इंच था। कैंसर के कारण रक्त प्रवाह और नसों की संरचना बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। यह एक अत्यंत जोखिमपूर्ण सर्जरी थी जिसमें एनेस्थेसिया, प्लास्टिक सर्जरी और सीटीवीएस विभाग के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया।

जानलेवा सर्जरी, जान बचाने वाली टीम

इस ऑपरेशन में ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. मोहित धींगरा, सीटीवीएस विभाग के प्रमुख डॉ. अंशुमान दरबारी, प्लास्टिक सर्जन डॉ. मधुबरी वाथुल्या, एनेस्थेसिया विभाग से डॉ. प्रवीण तलवार सहित रेडियोलॉजी और अन्य विभागों के विशेषज्ञों ने भी योगदान दिया।

एम्स निदेशक ने दी बधाई

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। प्रो. मीनू ने कहा कि यह सफलता एम्स ऋषिकेश की उस विशेषज्ञता को दर्शाती है, जो असाध्य रोगों के इलाज में भी राह बना सकती है।

रोगी को अब नया जीवन

आज सलमान के चेहरे पर मुस्कान है। बकौल सलमान, “मैंने तो उम्मीद छोड़ दी थी… एम्स ऋषिकेश ने मुझे दोबारा जीने का मौका दिया ह। अब मैं चल भी पा रहा हूं और मुस्कुरा भी रहा हूं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.