गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2026 12:06 पूर्वाह्न

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की विस्तृत जानकारी दी। ये निर्णय मुख्य रूप से कर्मचारी कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नशा विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था और किसानों के हित में लिए गए हैं।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले

  1. पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 की बहाली श्रम विभाग में कोविड काल के दौरान संशोधित नियमों को वापस लेते हुए पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 को पुनः लागू करने का निर्णय लिया गया। इससे राज्य के हजारों कर्मचारियों को दिवाली बोनस जैसी सुविधा फिर से मिल सकेगी।
  2. ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) में डॉक्टरों के पद सृजन ईएसआई डॉक्टरों की भर्ती के लिए उत्तराखंड 2006 की नियमावली में संशोधन किया गया। नए नियमों के तहत कुल 94 पद सृजित किए जाएंगे, जिसमें ग्रेड A के 11 पद, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 6 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर का 1 पद शामिल है। इन पदों पर मेडिकल सिलेक्शन बोर्ड के माध्यम से चयन होगा। इससे ईएसआई अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
  3. नारकोटिक ड्रग्स एक्ट 1985 के तहत नई भर्तियां गृह विभाग में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए DSP रैंक सहित कुल 22 पद सृजित करने की मंजूरी दी गई। इससे राज्य में ड्रग्स तस्करी और नशा विरोधी कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।
  4. उत्तराखंड कारागार 2024 में हैबिटुअल ऑफेंडर प्रावधान केंद्र सरकार के एक्ट के अनुरूप उत्तराखंड में भी बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को हैबिटुअल ऑफेंडर घोषित करने का प्रावधान लागू किया जाएगा। इससे दोषियों पर सख्त नजर रखी जा सकेगी और पुनरावृत्ति अपराधों पर अंकुश लगेगा।
  5. दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये राज्य में दैनिक श्रमिकों के 893 पदों में से पहले केवल 304 श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मिल रहा था। अब शेष श्रमिकों को भी 18,000 रुपये का न्यूनतम वेतन देने का फैसला लिया गया। इससे हजारों दैनिक श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  6. कृषि विभाग में मुख्यमंत्री खाद्य योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुषम खाद्य योजना के साथ राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री खाद्य योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को खाद पर 25 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  •  श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
  • आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देशों में अवैध दवाओं पर सख़्त प्रहार, कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक
  • कोटद्वार के वाहन चालकों को बड़ी राहत, संक्रमण अवधि में स्थानीय स्तर पर फिटनेस व्यवस्था सुनिश्चित – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा में सजी उत्तराखंड की लोककला, स्थानीय कलाकारों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • राज्य सरकार शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • धौलास भूमि प्रकरण : अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
  • जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान
  • रोमांचक फाइनल में ITBP औली ने मारी बाज़ी, रविग्राम जोशीमठ को 7 रनों से हराया
  • राजस्व वादों का हो तत्काल निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • फिर हुआ भालू सक्रिय, दो मवेशियों किया घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.