शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: दीपक बिजल्वाण की भाजपा में एंट्री से BJP नेताओं में खबलबली

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 5:31 अपराह्न

उत्तरकाशी :  उत्तरकाशी जिले की राजनीति में ज़ोरदार उबाल देखने को मिल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की घोषणा कर दी है। 14 अगस्त को हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में ये चुनाव होंगे। लेकिन इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को लेकर उत्तरकाशी की राजनीति में हलचल मच गई है।

दीपक बिजल्वाण, जो पहले से ही दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं के चलते पार्टी के भीतर विरोध के केंद्र में आ गए हैं।

Picsart 25 08 08 15 18 23 627

भाजपा नेताओं की खुली नाराजगी

जैसे ही बिजल्वाण के भाजपा में शामिल होने की खबरें तैरने लगीं, यमुनोत्री-गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, वर्तमान ज़िला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, और खुद यमुनोत्री से टिकट की दावेदारी कर रहे मनवीर चौहान और पूर्व विधायक केदार सिंह रावत सभी ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अपनी नाराज़गी जताई है। इन नेताओं ने दीपक बिजल्वाण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी में शामिल न करने की मांग की है।

दोहरी राजनीति पर उठे सवाल

दिलचस्प यह है कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में यही भाजपा नेता दीपक बिजल्वाण के रुख को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे थे। मगर पंचायत चुनाव आते ही जैसे हवा पलटी, भाजपा के भीतर उनके खिलाफ विरोध की झड़ी लग गई। क्षेत्रीय राजनीति में यह परिवर्तन कई सवाल खड़े कर रहा है, क्या यह विरोध सैद्धांतिक है, या केवल सीट की सियासत?

Picsart 25 08 08 15 18 44 508

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी या सियासी डर?

यह साफ है कि दीपक बिजल्वाण यमुनोत्री विधानसभा सीट से 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की ठोस तैयारी कर रहे हैं। यह वही सीट है, जहां से वह पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, भाजपा के मनवीर चौहान और पूर्व विधायक केदार सिंह रावत भी इस सीट से अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं को बिजल्वाण की भाजपा में एंट्री से अपने सियासी समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यही वजह मानी जा रही है कि पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले ही भाजपा नेताओं का एक वर्ग बिजल्वाण के खिलाफ लामबंद हो गया है।

निकाय चुनाव में सुस्त, अब हुए सक्रिय

राजनीतिक विश्लेषक इस विरोध को लेकर भाजपा नेताओं की रणनीतिक चाल मान रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में मनवीर चौहान को नाराज़ जनता का सामना करना पड़ा, जबकि केदार सिंह रावत चुनावी मैदान में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे। वहीं, पुरोला नगर पंचायत की सीट भाजपा हार गई, जिससे दुर्गेश्वर लाल की पकड़ पर भी सवाल खड़े हुए। इतना ही नहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा भी दीपक के मुकाबले रामा वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव हार गए। जहां विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान प्राचर करने पहुंचे थे।

अब जब पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव का समीकरण तैयार हो रहा है, तो भाजपा नेताओं की यह ‘सक्रियता’ कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो दीपक बिजल्वाण एक बड़े राजनीतिक खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, यही वजह है कि भविष्य की अपनी दावेदारी को देखते भाजपा के नेता एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह. आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.