posted on : दिसम्बर 9, 2020 9:30 अपराह्न
देहरादून : कोरोना के कारण देशभर में शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया गया था। उत्तराखंड में भी तब से ही उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। अब सरकार ने इनको खोलने का फैसला ले लिया है। कैबिनेट ने लंबी चर्चा के बाद इस फैसले पर मुहर लगा दी है। इसके लिए जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी। उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की उम्मीद कई दिनों से थी। इसको लेकर स्टूडेंट भी इंतजार कर रहे थे। काॅलेज बंद होने के कारण स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दिक्कतें हो रहीं थी। सरकार के फैसले के बाद छात्रों को तो राहत मिलेगी, लेकिन सरकार और उच्च शिक्षा विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।




Discussion about this post