गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटी-बनाल भवन निर्माण शैली की तर्ज पर बनेगा भाजपा का प्रदेश कार्यालय, भवन निर्माण शैली को मिलेगी नई पहचान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2020 11:02 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा का कार्यालय बनने जा रहा है। ये भवन भले ही भाजपा का हो, लेकिन रवांई घाटी के लिए यह खास होगा। इस भवन के लिए जो प्लान भाजपा ने तैयार किया है। उसके अनुसार ये भवन चौकट की तर्ज पर बनाया जाएगा और इसकी शैली कोटी-बनाल शैली होगी। कोटी-बनाल भवन निर्माण शैली खास तरह की भवन निर्माण शैली है। यह रवांई की कोटी-बनाल शैली को नई पहचान देगा।

कोटी-बनाल भवन निर्माण शैली में भाजपा कार्यालय

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा का कार्यालय तीन मंजीला होगा और इसका निर्माण पहाड़ी की वास्तुकला और भवन निर्माण शैली के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण कोटी-बनाल भवन निर्माण शैली से किया जाएगा। कोटी गांव उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाॅक में पड़ता है। इस गांव में बने चैकट देश की नहीं दुनिया के कई वैज्ञानिकों के शोध का विषय हैं। कई साइंटिस्ट इन पर शोध कर चुके हैं।

यह निर्माण शैली 1000 साल पुरानी

पुरातन और पारंपरिक कोटी-बनाल वास्तुकला शैली से बने मकान भूकंप रोधी हैं और उनकी लाइफ भी बहुत लंबी होती है। ये भवन कई बड़े भूकंपों को सहने के बाद भी पूरी शान से खड़े हैं। बहुमंजिला मकानों पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र (डीएमएमसी) ने भी अध्ययन किया है। अध्ययन से पता चला है कि मकान बनाने की यह निर्माण शैली 1000 साल पुरानी है। यह वास्तुकला स्थान चयन से लेकर मकान निर्माण तक एक वृहद प्रक्रिया पर आधारित है।

लकड़ी और पत्थरों से बने

खास बात यह है कि शैली आज की आधुनिक भूकंप रोधी तकनीक से कहीं ज्यादा मजबूत है। जिस वक्त ये कमान बनाए गए, लोगों ने इसके लिए तत्कालीन समय में लकड़ी और पत्थरों से इन कमानों को बनाया है। मिट्टी के साथ ही कुछ जगहों पर उड़द के दाल का प्रयोग भी चिनाई में पत्थरों के बीच लगाने के लिए किया गया है। कोटी-बनाल वास्तुकला शैली का ले आउट बहुत सादा है। इसमें जटिलता नहीं है। उत्तराखंड में 1720 और 1803 में आये भूकंपों के अलावा 1991 में उत्तरकाशी का भीषण भूकंप और 1999 में चमोली में आए बड़े भूकंप आ चुके हैं।

350 से 500 साल की उम्र

उत्तरकाशी जिले में यमुना और भागीरथी नदी घाटी में बने चार-पांच मंजिला मकान बिना देखरेख के अब भले ही जीर्ण होने लगे हों, लेकिन ये मकान करीब 350 से 500 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। सही देखभाल और संरक्षण से इनकी उम्र और इस गौरव करने वाली कला को बचाया जा सकता है। हालांकि सरकारों ने इस ओर कुछ खास ध्यान नहीं दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग हो या फिर संस्कृति विभाग उनका फोकस भी केवल शोध तक ही सीमित रहा। शोधों के बाद क्या कदम उठाए गए, आज तक किसी को इसकी जानकारी नहीं है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.