शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

Uttarakhand : सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग पर आंख बंद कर ना करें भरोसा, BIS की छापेमारी में बड़ा खुलासा

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 2:11 पूर्वाह्न

देहरादून : एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो ऑनलाइन शॉपिंग  करने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। जीएमएस रोड स्थित फ्लिपकार्ट के डिलीवरी स्टोर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की देहरादून शाखा ने छापा मारकर घटिया गुणवत्ता वाले उत्पाद जब्त किए हैं। बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टोर में मौजूद पंखे, हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खिलौने, जूते और अन्य सामानों पर गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते उन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई बीआईएस अधिनियम के अंतर्गत की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

बीआईएस अधिकारियों ने उपभोक्ताओं, उत्पादकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे केवल BIS प्रमाणित उत्पादों का ही निर्माण, बिक्री और वितरण करें। उपभोक्ताओं को भी सजग रहने और खरीदारी से पहले उत्पादों पर बीआईएस मानक चिह्न (ISI मार्क) जांचने की सलाह दी गई है। बीआईएस केयर मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता किसी भी उत्पाद की प्रामाणिकता जांच सकते हैं और शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस कार्रवाई में संयुक्त निदेशक श्याम कुमार, अधिकारी सचिन चौधरी, नीलम सिंह, अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर त्रिभुवन बांगड़ी शामिल थे। यह मामला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़ा करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों से साफ है कि ब्रांड के भरोसे खरीदारी करना अब काफी नहीं है, खुद उपभोक्ता को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो अब वक्त आ गया है सावधानी बरतने का। सस्ते ऑफर्स और भारी छूट के चक्कर में अपनी सुरक्षा को दांव पर न लगाएं। हमेशा प्रमाणित और विश्वसनीय उत्पाद ही खरीदें, और अपने आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.