गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने ब्रिटिश प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में आयोजित मध्य वर्षीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2023 11:31 अपराह्न
 
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने ब्रिटिश प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर के सनबॉर्न होटल में आयोजित मध्य वर्षीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में प्रतिभाग किया। गौरतलब है उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण इन दिनों विदेश में है वे ब्रिटिश प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में मध्य वर्षीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बैठक के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर बैठक में प्रतिभाग किया। (सीपीए) कार्यकारी समिति की बैठक जिब्राल्टर की संसद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, सीपीए कार्यकारी समिति में 38 सदस्य शामिल है, जो की अफ्रीका; एशिया; ऑस्ट्रेलिया; ब्रिटिश द्वीप समूह और भूमध्यसागरीय; कनाडा; कैरेबियन, अमेरिका और अटलांटिक; भारत; प्रशांत; दक्षिण – पूर्व एशिया क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रथम दिवस की बैठक में सीपीए की कॉर्डिनेट कमेटी और सब ऑडिट कमेटी  की बैठक हुई जिसमे आने वाले वर्ष के लिए योजना पर चर्चा , सीपीए की कानूनी स्थिति, वित्तीय रिपोर्टिंग जैसी भविष्य की गतिविधियां को लेकर गंभीरता चर्चा हुई। इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रही ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा अवगत किया गया है कि विश्व पटल पर उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर बैठक में हिस्सा लिया, साथ ही यह टोपी सभी के आकर्षण का केंद्र भी रही| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि बैठक में चर्चा होने वाले सभी विषय पर वह बेबाक अपनी बात को रखेंगी| उन्होंने कहा की कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन संसदों और विधानसभाओं की अपनी सदस्यता के बीच अंतर-संसदीय संवाद के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।  संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में सीपीए कार्य कर रहा है । लोकसभा सांसद  अनुराग शर्मा ने वीडियो कॉल के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में लोकसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह, लोकसभा सचिव डॉ युमनम अरुण कुमार, संपर्क अधिकारी लोकसभा सचिवालय सैफुदीन एम ए, असम के विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दायमरी शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.