शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड@2025 चिंतन शिविर : सम्पूर्ण शिक्षा सहित टीबी, नशा, गरीबी और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड पर हो फोकस – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2022 8:21 अपराह्न
देहरादून : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में आयोजित सशक्त उत्तराखंड@2025 चिंतन शिविर के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि   चिंतन शिविर में जो मंथन हुआ, उसके लाभ राज्य को अवश्य मिलेगा और वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये अधिकारियों द्वारा जो रोड़ मैप बनाया जा रहा है, निश्चित तौर पर यह राज्य की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। चिंतन शिविर में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागवार चिंतन शिविर आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने वर्ष 2025 तक 5 संकल्पों पर काम करने की बात कही, जिसमें सम्पूर्ण शिक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड, क्षय रोग मुक्त उत्तराखंड, गरीबी एवं नशा मुक्त उत्तराखंड शामिल है।
गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखण्ड@2025 चितंन शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  चिंतन शिविर में रखे गये महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में भी लाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुननी होंगी, ताकि उन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 2025 को लेकर जो ये चिंतन शिविर हुआ है, राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि  इस तरह के चिंतन शिविर विभागवार भी होना चाहिए, ताकि विभागवार विकास का रोडमैप तैयार हो सके।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जिलाधिकारियों को और अधिक अधिकार दिये जाने चाहिये और अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2025 तक हमें 5 संकल्प पर कार्य करना होगा। सम्पूर्ण  शिक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड, क्षय रोग मुक्त उत्तराखंड, गरीबी एवं नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करना होगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाय तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने में उत्तराखंड ने जो दृढ़ता दिखाई वह अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय है, इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड की सक्रिय भागीदारी को राज्य की इच्छाशक्ति का अनुपम उदाहरण बताया। चिंतन शिविर में  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज,  गणेश जोशी, रेखा आर्या, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरियाली एनक्लेव समिति ने बाल वीरों को किया सम्मानित
  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.