सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल में विलुप्ति की कगार पर उरख्याळी गंज्याळी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 7, 2023 9:31 अपराह्न
 
कोटद्वार (गौरव गोदियाल) । उत्तराखंड के गांवों से लोग पलायन करते जा रहे हैं साथ ही साथ यहां की परम्परा भी विलुप्ति की कगार पर है। आज हम बात कर रहे हैं ओखली की । गढ़वाल में इसे ऊखल या उरख्याळी कहा जाता है । लोग गांवों में शहरों जैसा घर बनाने लग गए हैं जिस कारण ऊखल या उरख्याळी भी विलुप्ति की कगार पर आ गई है । एक समय था जब ओखल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हुआ करता था, यह हमारे आँगन का राजा हुआ करता था ।
उत्तराखंड के गाँवों में सभी शुभ कार्य ओखल से ही शुरू होते थे । किसी के घर पर होने वाले मंगल कार्य से कुछ दिन पहले गाँव की महिलाएं एक तय तारीख को उस घर में इकट्ठा होती थी । जहाँ सबसे पहले ओखल को साफ करते और उसमें टीका लगाते थे, टीका लगाने के बाद सबसे पहले पांच सुहागन महिलायें अनाज कूटना शुरू करती थी बाकि महिलाएं मंगल गीत गातीं थी । इसके बाद सभी महिलाएं और लड़कियाँ मिलकर अनाज, मसाले आदि कूटने और साफ करने का काम करती थी । 
गढ़वाल में ओखली को उरख्याली और उसके साथी मुसल को गंज्याळी कहा जाता है । आज भी गढ़वाल के गाँवों में मांगलिक कार्य में प्रयोग होने वाली हल्दी उरख्याली में ही कूटी जाती है । ओखली का उत्तराखंड के लोगों से बहुत गहरा रिश्ता है । ओखल को पत्थर के अलावा बांज या फ्ल्यांट की मजबूत लकड़ी से बनाया जाता है । पत्थर से बने ओखल में पत्थर का वजन लगभग 80 किलो तक होता है । जिसे डांसी पत्थर कहते हैं । ओखल का पत्थर चौकोर होता है जिसे किसी आँगन में नियत स्थान पर गाढ़ा जाता है ।ओखली के चारों ओर पठाल बिछा दिये जाते हैं । ओखल ऊपर से चौड़ा और नीचे की ओर संकरा होता है । ओखल में कूटने के लिए एक लम्बी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है जिसे मूसल कहते हैं । मूसल साल या शीशम की लकड़ी का बना होता है । मूसल की गोलाई चार से छ्ह इंच होती है ओर लंबाई लगभग पाँच से सात फीट तक होती है । मूसल बीच में पतला होता है ताकि उसे पकड़ने में आसानी हो । मूसल के निचले सिरे पर लोहे के छल्ले लगे होते हैं । जिन्हें सोंपा या साम कहते हैं । इनसे भूसा निकालने में मदद मिलती है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
  • मंडल घाटी में हिलास रेस्टोरेंट का शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.