सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने पौड़ी में किया शहरी आजीविका मेले का शुभारंभ

दीन दयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को दिया सम्मान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2023 4:40 अपराह्न

चार जनपदों पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के 45 महिला स्वयं सहायकता समूहों ने स्टॉल लगाकार किया उत्पादों का प्रदर्शन।

शहरी विकास मंत्री ने किया पौड़ी मुख्यालय के निर्माणाधीन बसअड्डे का निरीक्षण, जल्द ही पूरा होगा निर्माण कार्य।

महिला स्वंय सहायता समूह व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी सम्मान पाकर दिखे गदगद।

पौड़ी : प्रदेश सरकार के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुर्नगठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रणम के दौरान नगर पालिका परिषद की बहुद्देश्य भवन का शिलान्यास, दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों के एक दिवसीय मेले का शुभारम्भ व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनपद मुख्यालय पौड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन बसअड्डे का निरीक्षण किया। उन्होने गढ़वाल मण्डल के चार जनपदों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पौड़ी के प्रतिभागी 45 स्वंय सहायता समूहों की स्टॉलों का निरीक्षण कर समूहों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जबकि 18 प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थियों को प्रशस्ती पत्र व गिप्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण अवमुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तीन बैकों एसबीआई, पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ोदा के प्रबंधकों को भी प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों के एक दिवसीय मेले के शुभारम्भ अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित समूहों की महिलाओं व आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी व उत्तरकाशी के कुल 548 महिला स्वंय सहायता समूहों की 3800 महिलायें स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के साथ-रोजगार पा रही है। उन्होने कहा कि स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों को बढावा देने के लिए हरिद्वार के बाद पौड़ी में इस प्रकार के शहरी आजीविका मेले का आयोजन किया गया है, जिसे अन्य जनपदों में भी जारी रखा जायेगा। उन्होने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहरों व कस्बों के स्ट्रीट वेण्डरों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी योजना मील का पत्थर साबित हुई है।
उन्होने कहा कि आजीविका मेले का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के साथ-साथ उनके विपणन की सुगम व्यवस्था व वैल्यू एडीशन कर अधिक मुनाफा कमाना है। उन्होने प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए जन-जन का जागरुक होना के साथ सहभागिता व निकायों के कार्मिकों की सक्रियता भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि प्रदेश के निकायों में सफाई व्यवस्था दुरुस्थ रखना उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि प्रदेश सरकार के इन्ही प्रयासों से स्वच्छता के क्षेत्र में अबतक उत्तराखण्ड को सात से अधिक उत्कृष्ठ पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होने कहा कि समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को देश-विदेश में ख्याति प्राप्त हो रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने नगर पालिका परिषद पौड़ी क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं के लिए सरकार द्वारा दी जा रही अर्थिक सहायता व सक्रिय सहयोग के लिए शहरी विकास मंत्री को धन्यावाद ज्ञापित किया। जबकि जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी ने महिला स्वंय सहायता समूहों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर महिलाओं की सराहना की। कहा कि शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों से स्वरोजगार को बढावा देना तरीफ के काबिल है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर अबरार अहमद, श्रीनगर नूपुर वर्मा, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन, भाजपा अध्यक्ष सुषमा रावत सहित शशि चंद रतूड़ी, गौरव मोहन, सुधीर जोशी सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.