मंगलवार, मार्च 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2023 4:52 अपराह्न
 
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम :  प्रदेश के शहरी विकास एवं  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सोमवार को भगवान श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन किये तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की। शहरी विकास मंत्री आज पूर्वाह्न 11 बजे  श्री केदारनाथ धाम पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल तथा पुत्र वधू भी  दर्शन को पहुंचे।  शहरी विकास मंत्री ने श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये जहां मंदिर समिति कार्याधिकारी  आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया।इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला,प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला,कुलदीप धर्म्वाण, सूरज नेगी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।दोपहर को शहरी विकास मंत्री हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। इससे पहले उन्होंने सीमांत गांव माणा का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया तथा  मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने वित्त मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया। वित्तमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को भी करीब से देखा।
 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा के विषय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा श्री केदारनाथ उत्थान  चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से यात्रा व्यवस्थाओं के विषय में बातचीत की तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के देवभूमि आगमन को प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी सकारात्मक बताया। उन्होंने चारधाम यात्रा में योगदान कर  सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का भी आयोजन हो रहा है।इससे पहले प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड  जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है हाल ही में  ऋषिकेश- नरेन्द्र नगर  में  जी-20  देशों के दो सफल सम्मेलन भी आयोजित हुए। बदरीनाथ में इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, तहसीलदार रवि शाह, सहायक अभियंता गिरीश देवली नगरपंचायत ईओ सुनील पुरोहित,  प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, अनसुया नौटियाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की सख्ती का असर, श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने “आसरा गौशाला” का किया उद्घाटन, गौ संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व
  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की शिष्टाचार भेंट, कॉलेज समस्याओं पर कराया ध्यान आकर्षित
  • 51 साल बाद निकली सती शिरोमणी मां अनसूया की रथ डोली, गोपेश्वर में श्रद्धालुओं को दे रही आशीष
  • चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
  • कांग्रेस के संगठनात्मक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.