शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 2:52 पूर्वाह्न
  • अराइवल प्लाजा में गायिका प्रियंका मेहर के कार्यक्रम को लेकर विरोध
  • धाम की मर्यादा भंग करने का आरोप

देहरादून। बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में आयोजित गायिका प्रियंका मेहर के कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को द्रोण चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे और स्पीकर बजाने को धाम की धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए नाराजगी जताई।

केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक धामों की परंपराओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में इस तरह के आयोजन से धाम की मर्यादा के साथ श्रद्धालुओं की भावनाएं भी प्रभावित होती हैं।

केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला ने कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां धार्मिक परंपराओं के तहत शंख बजाने तक को लेकर विशेष मान्यताएं हैं, वहां तेज आवाज में डीजे और स्पीकर बजाना धाम की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

केंद्रीय महामंत्री देवचंद्र उत्तराखंडी ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को ऐसे क्षेत्रों में आयोजन की अनुमति देते समय पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट ने कहा कि सरकार को इस मामले में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लेकर सार्वजनिक माफी मांगने और भविष्य में धामों व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से बचने की मांग की।

मूल निवास-भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने बदरीनाथ में कपाट खुलने के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा और केदारनाथ में तेज आवाज में डीजे को लेकर हुए पूर्व विरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को धार्मिक और पर्यावरणीय संवेदनशीलता से जुड़े मामलों में स्थानीय परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

पुतला दहन में वरिष्ठ कार्यकर्ता पान सिंह रावत, तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष संगीता सकलानी बहुगुणा, महानगर महामंत्री अजय सिंह, राकेश नेगी, देवेंद्र बहुगुणा, सुचेता उनियाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के 04 हजार अति संवेदनशील परिवारों की बदलेगी तस्वीर, USRLM और BRAC International में हुआ समझौता
  • 26 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चमोली में प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • सावधान! उत्तराखण्ड में हो रहे हैं फोने हैक
  • उत्तराखण्ड : भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल
  • 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का धरना
  • बदरीनाथ में डीजे विवाद पर यूकेडी का प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • स्रोत से घर तक जांचा जाएगा पानी, दूषित मिला तो होगी कार्रवाई
  • बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा
  • जनगणना में जल्दबाजी नहीं, हर जानकारी हो सटीक और पूरी – डीएम
  • पौड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, 130 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम प्लेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.