शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वैश्विक स्तर पर बने ‘दून सिल्क’ ब्रांड की अलग पहचान – डॉ धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2026 7:23 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के सिल्क पार्क भवन मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, रेशम वस्त्र बुनाई कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने रेशम उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बुनकरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, उन्होंने रेशम उत्पादों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, साथ ही उन्होंने ‘दून सिल्क ब्रांड’ की वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए ठोस मार्केटिंग प्लान बनाने को कहा।

डॉ. धन सिंह रावत ने फेडरेशन को उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोहों हेतु परिधान तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में और अधिक सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।

विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस की आवश्यकता होती है, ऐसे में यह रेशम उद्योग के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने एवं इससे जुड़े बुनकरों और कारीगरों के हितों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रेशम उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

डॉ. रावत ने कहा कि बुनकरों एवं कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, विपणन सुविधा सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड के रेशम उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उत्तराखंड रेशम फेडरेशन मातबर कंडारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार, टेक्स इंजीनियर अंकित खाती सहित फेडरेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.