रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में डिजिटली हाउस अरेस्ट का अनोखा मामला, 1 करोड़ 13 लाख की ठगी, STF ने किया खुलासा

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2024 12:22 अपराह्न

देहरादून : साइबर ठगों को जाल बढ़ता जा रहा है। अपराधी डिजिटली युग में इतनी तेजी से अपराध का तरीका बदल रहे हैं, जिसका अंदाजा पुलिस और दूसरी जांच ऐजेंसियां भी नहीं लगा पा रही हैं। देहरादून में एक ऐसा अनोखा ठगी का मामला सामने आया है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की गई। घरेलू साज-सज्जा के सामान के इंपोट-एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारी को साइबर ठगों ने 123 घंटे डिजिटली हाउस अरेस्ट रखा। इतना ही नहीं, उससे ब्लैकमेल कर 1 करोड़ 13 लाख रुपये भी ठग लिए।

पहले हम आपको यह बताते हैं कि डिजिटली हाउस अरेस्ट होता क्या है। इसमें अपराधी आपके फोन या लैपटॉप के जरिए आप तक पहुचते हैं। फिर आपको झांसे में लेते हैं। जब उनका इस बात का एहसास हो जाता है कि अब ये जाल में फंस चुका है। उसके बाद वो उसे डरा-धमका कर या ब्लैकमेल कर कैमरे के सामने ऑनलाइन रहने के लिए कहते हैं और तब तक डराते रहते हैं, जब तक उनका काम ना हो जाए। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। साइबर ठगों ने कारोबारी को 123 घंटे तक लगातार हर पल कैमरे के सामने ही ऑनलाइन रखा।

साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआइ का अधिकारी बताया और कारोबारी को बैंक खातों में 38 करोड़ रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन में गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। कारोबारी की शिकायत पर जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन साइबर ठगों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है।

SSP, STF आयुष अग्रवाल ने बताया कि 16 अप्रैल को सहस्रधारा रोड स्थित पैसेफिक गोल्फ अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव कुमार ने शिकायत दी कि 9 अप्रैल को सुनील वर्मा नाम के व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। फिर उसने काल को अपने अधिकारी को ट्रांसफर करने की बात कहकर दूसरे व्यक्ति से बात कराई।

दूसरे व्यक्ति ने कारोबारी राजीव से कहा कि मुंबई में कस्टम विभाग ने उनका एक पार्सल पकड़ा है, जिसमें पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और नशे की सामग्री है। इसके बाद कारोबारी को मोबाइल फोन पर स्काइप एप से जोड़कर वीडियो काल की गई, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने बैठा हुआ था। उसने पार्सल के संबंध में पूछताछ की और कुछ देर बाद मनी लांड्रिंग, नशा तस्करी और पहचान छिपाने का संदिग्ध बताकर CBI के नाम से आनलाइन नोटिस भेजा।

उसने कारोबारी के बैंक खातों में 38 करोड़ का अवैध ट्रांजेक्शन होने की बात कहकर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी। कारोबारी को 9 नौ अप्रैल की सुबह 10 बजे से 15 अप्रैल की दोपहर 1  बजे तक 123 घंटे डिजिटली हाउस अरेस्ट कर रखा गया। इस दौरान मामला रफादफा करने के नाम पर कारोबारी से एक करोड़ 13 लाख रुपये अलग-अलग  बैंक खातों में लिए गए।

कारोबारी की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर CO अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम बनाकर आरोपियों के फोन और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई, जिसमें राजस्थान से तार जुड़ने पर निरीक्षक देवेंद्र नबियाल के निर्देशन में टीम राजस्थान के कोटा भेजी गई। टीम ने राकेश और दीपक लक्षकार निवासी (गुजरो का मोहल्ला, थाना इटावा, जिला-कोटा) और आसिफ अली निवासी जामा मस्जिद के पास, इटावा, कोटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल बरामद किए गए।

SSP, STF आयुष अग्रवाल ने बताया कि ठगी के लिए साइबर ठग अब डिजिटली हाउस या आफिस अरेस्ट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। यह गिरोह दुबई से संचालित हो रहा है। वहां ठगों ने काल सेंटर बनाया हुआ है। भारत में साइबर ठगों ने फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाने व लोगों का रिकार्ड जुटाने के लिए अलग-अलग राज्यों में एजेंट रखे हुए हैं। ये लोग बड़े कारोबारी या अधिकारी को फोन काल पर जाल में फंसाते हैं और झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं और फिर आनलाइन फर्जी नोटिस देकर ठगते हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.