सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, डीएम संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2025 6:43 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। सड़क दुर्घटनाओं रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर परिवहन विभाग के तत्वाधान में 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में छात्रों ने विशाल रैली निकालते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई।

सड़क सुरक्षा माह में विभागीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यो को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षित यातायात नियमों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए लोगों जागरूक किया जाए। विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की बीच ब्लाक और जिला स्तर पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन, बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाए। सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में रोड सैफ्टी कार्नर बनाने के लिए स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाए। छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नए मानकों के अनुसार जिले की सभी सड़कों का संयुक्त सर्वेक्षण पूरा किया जाए। मार्ग की चौड़ाई, मार्ग पर मोड, ढलान और सड़क मार्ग पर किए गए सुरक्षात्मक कार्यो का विवरण उपलब्ध करें। स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के वाहन चालकों को फर्स्ट एड किट का वितरण, गरीब वाहन चालकों को निशुल्क चश्मा और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए फर्स्ट एड किट की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस और विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए ओवर स्पीड और सड़क सुरक्षा संबंधी अभियोगों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  सड़क सुरक्षा माह की बैठक में एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम सीएस बशिष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.