posted on : मई 30, 2022 6:46 अपराह्न
पौड़ी : Uttarakhand Police wifes welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान की धर्मपत्नी प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से 10 मई 2022 को पुलिस लाईन पौड़ी परिसर में ग्रीन पहाड़ी फाण्डेशन से जुड़े अभिषेक रावत एवं सोनी बिष्ट के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को डिंगरी मशरूम के बारे में जानकारी देकर डिंगरी मशरूम बनाना सिखाया गया था।
जिसके क्रम में आज 30 मई 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी प्रियंका चौहान द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में मशरुम हाउस का निरीक्षण किया जहाँ पर डिंगरी मशरूम अब उगने लगी है जो पैकिंग हेतु लगभग तैयार हो गयी है। तत्पश्चात प्रियंका चौहान द्वारा पुलिस फैमली की महिलाओं की बैठक अयोजित की गयी। जिसमें सभी महिलाओं को डिंगरी मशरूम उगाने में अपना सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आगामी आने वाले दीपावली के त्यौहार में मेले की तैयारी हेतु सभी महिलाओं के साथ (UPWWA) के तहत चर्चा की गयी। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उपवा के इस पहल की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्षा व जिला अध्यक्षा (उपवा) का आभार प्रकट किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लेते हुए डिंगरी मशरूम उगाने की इस पहल को सराहा गया। उपवा, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।


