बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को मिल पाएगा उनका अधिकार और हक – सतपाल महाराज, सिंचाई मंत्री

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2020 8:02 अपराह्न
  • सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सहसपुर में 16 करोड़ 21 लाख और विकासनगर 13 करोड़ 50 लाख की सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया
  • सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने “किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा

विकास नगर / देहरादून । प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज डाकपत्थर स्थित लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय के भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ विकासखण्ड विकास नगर में क्षतिग्रस्त नहरों एवं गूलों के पुनर्निर्माण एवं कच्ची गूलों को पक्का करने सहित अनेक सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया।

विकास नगर स्थित डाकपत्थर में 50.91 लाख की लागत से निर्मित लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय भवन के लोकार्पण एवं करोडों रूपये की सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अनेक योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के प्रदेश में जितने भी उपखंड परिसर हैं उनमें एक्सफोनिक या हाइड्रोफोनिक कृषि तकनीकी के मॉडल प्रदर्शित करने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा करने से इसका लाभ कृषकों को भी मिल सकेगा। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आमतौर पर हम लोग सिंचाई के लिए पूरे खेत को पानी से भर देते हैं जिससे काफी पानी बेकार चला जाता है। इसलिए आज पानी का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। दुनिया के कई देशों में स्प्रिंकलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई आदि साधनों का प्रयोग हो रहा है। इसलिए हमारे किसानों को भी इस प्रकार की तकनीकी का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नई तकनीकी के समर्थक हैं। इसलिए उनका प्रयास होगा कि प्रदेश में बनने वाले डैमों में दक्षिण कोरियाई तकनीकी जो कि रबड़ डैम बनाती है उसका इस्तेमाल हो।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय डाकपत्थर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंचाई विभाग की 466.87 लाख की योजनाओं जिसमें विकासखंड विकास नगर के कटापत्थर, पृथ्वीपुर, जामनखाता, लाखनवाला, तेलपुरा, टी-कट एवं लांघा पसौली नेहरों के कुलावें का शिलान्यास करने के साथ साथ 156.55 लाख की लागत से तेलपुरा नहर के आधुनिकरण एवं नवीनीकरण की योजना का शिलान्यास किया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद देहरादून के सहसपुर विकासखंड में 227.28 लाख की लागत से हरियावाला नहर के पुनरुद्धार की योजना का शिलान्यास करने के अलावा विकासनगर में 254.62 लाख रुपए लागत से तेलपुरा नहर सेवा मार्ग के आधुनिकरण नवीनीकरण योजना का शिलान्यास करने के अलावा सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विकासनगर में विभिन्न आबादी क्षेत्रों उदियाबाग, करौन्दी नाला एवं ग्राम जमनीपुर थप्पड़ की जल निकासी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य की 472.27 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जूवांठा, ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू सहित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बृजेश तिवारी, सतीश शर्मा, पीएस भंडारी, आरके तिवारी, पीएल नौटियाल, एसके बसालिया, सुरेंद्र श्रीकोटी, संजय भास्कर, रविंद्र प्रसाद, विष्णु दत्त आदि अधिकारी उपस्थित थे।

“किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा

लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सहसपुर स्थित विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में “किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उक्त मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए सिचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण कर किसानों के सच्चे हमदर्द होने का प्रमाण दिया है। उन्होने किसानों को भरोसा दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को उनका अधिकार और हक मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने क्रांतिकारी भाषण में किसानों के बीच जो संदेश दिया है वह निश्चित रूप से अटल जयंती पर मोदी जी का किसानों के प्रति संकल्प कहा जाएगा।

सहसपुर विकासखंड सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, ओमवीर सिंह राघव, सुखदेव सिंह, नवीन रावत, विनोद कश्यप, यशपाल नेगी, शरद रावत, विनोद लक्खा, मंजू नेगी, विजय पाल सिंह बर्त्वाल एवं विजेंद्र सिंह बर्त्वाल सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.