रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ सत्ता में करेंगी वापसी – अनुकृति गुसाईं रावत

अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में किया नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा का जोरदार स्वागत

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2022 8:15 अपराह्न
लैंसडाउन : कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा गढ़वाल भ्रमण के तहत लैंसडाउन विधानसभा पहुंचे। नगर के प्रमुख चौराहे पर कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया उसके उपरांत नरेंद्र क्लब में आयोजित समीक्षा बैठक का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। अनुकृति गुसाईं रावत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को  गढ़वाल रेजीमेंट का चिन्ह भेंट किया गया।
समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुकृति गुसाई रावत ने कहा यह हार निराशा पैदा करने वाली नहीं बल्कि फिर से नए इरादे नए जोश के साथ काम करने की सीख देने वाली रही है। कांग्रेस पार्टी में मेरे नए सदस्य होने और नए उम्मीदवार होने के बाद  कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और ताकत के साथ मुझे चुनाव लड़ाया है। चुनाव परिणाम भले ही हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन इसके बाद भी हम सब एकजुट होकर इस चुनाव को लड़े। अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि हार के कई कारण हो सकते हैं पर हम सब को एकजुट होकर फिर से लैंसडाउन से लेकर पूरे प्रदेश में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिल कर गांव – शहर तक कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का काम करना है और जनता की आवाज बन कर उनके दर्द में साथ खड़े होकर उन्हें एहसास कराना है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो उनके सपनों को पूरा कर सकती है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेंगी।
समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस परिवार के सदस्य को फिर से एकजुट होकर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करना है  सत्ताधारी दल छल बल की नीति अपना कर जनता को गुमराह कर रहा है। हमें मजबूत संगठन के दम पर इन लोगों के हाथों से प्रदेश के को बचाना है । लैंस डाउन चुनाव में प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं रावत नई उम्मीदवार होने के बावजूद भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है भविष्य में सुधार करके कांग्रेस लैंसडाउन में विजय हासिल करेगी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिपाल रावत ने की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस महामंत्री रंजना रावत, ब्लाक प्रमुख  दीपक भंडारी, होशियार सिंह, डॉ. एसपी नैथानी, शशि बिष्ट सहित  कई कांग्रेस जन बैठक में मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.