posted on : सितम्बर 4, 2021 3:03 अपराह्न
लैंसडाउन । नगर कांग्रेस लैंसडाउन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसका मुख्य बिंदु गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें,महंगाई और स्थानीय मुद्दे थे। प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ताओ ने लैंसडाउन गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक से तहसील परिसर तक थाली, चिमटा, ढपली, मजीरा बजाते हुए जुलूस निकाला।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्तायो ने खाली गेस सिलिंडरों के साथ गांधी चौक में नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक धरना दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज आम जनता परेशानी में है । बढ़ती मंहगाई से गरीब के लिए दो जून की रोटी जुटानी मुश्किल हो गई है। जुलूस प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनमोहन असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शशि बिष्ट, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सुशीला देवी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, अनूप कन्नोजिया, गंभीर सिंह रावत, शोभा देवी, आकांक्षा रौतेला, गायत्री देवी, सीता देवी, गौरव पुंडीर, मोहमद दानिश , आलोक मोहन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।