शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ – कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2026 4:09 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार  के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को नित नये रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा
  • जनपद में आयोजित सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े  कार्यक्रम में, 59 लाभार्थियों को  किया सम्मानित
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों , अधिकारीयों, कर्मचारीयों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पांच वर्षों में जनहित और सुशासन की दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन तथा जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन जैसी उपलब्धियों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर लगातार सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास की गति लगातार तेज हुई है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सरकार की जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढ़कर 2.76 लाख रुपये से अधिक हो गई है। हरिद्वार जनपद में सड़क, सीवरेज, पेयजल, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, आदेश सैनी तथा संजय अरोड़ा ने भी धामी सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद में 30 जुलाई तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत 40 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए ।  प्रशस्ति पत्र के लाभार्थी जिसमें मत्स्य विभाग के दो, पशुपालन विभाग के छह, कृषि विभाग के पांच तथा उद्यान विभाग के छह प्रगतिशील किसानों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नरेश चौधरी एवं विनोद प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, संयोजक विकास तिवारी, महामंत्री हीरा सिंह, लव शर्मा, आशु चौधरी, मनोज गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

1 of 29
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

23.

24.

25.

26.

27.

28.

29.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.