रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में तहसील स्तर के अधिकारी यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से मिलकर बढ़ा रहे है उनका हौसला

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2022 4:11 अपराह्न
 
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन के तहसील स्तर के अधिकारी यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से मिलकर उनका हौसला बढ़ा रहे है तथा उनके शीघ्र घर वापसी की कामना कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय देशों में फंसे अपने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार जहां निरन्तर प्रयास में लगा है, वहीं उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के निवासियों को वापस लाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। कहा कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों का डाटा शासन-प्रशासन को प्राप्त होते ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सभी नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके। कहा कि शासन निरन्तर विदेश मंत्रालय भारत सरकार से सम्पर्क बनाये हुए है। बताया कि कल मंगलवार तक जनपद के यूक्रेन में निवासरत एवं कार्यरत कुल 24 लोगों की सूची प्रशाासन को प्राप्त हुई, जिसे शासन को उपलब्ध करा दिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में आज उपजिलाधिकारी घनसाली के.एन. गोस्वामी ने यूक्रेन में फंसी भारतीय नागरिक रूचि नौटियाल पुत्री श्री हरि कृष्णा नौटियाल के गांव जखन्याली तहसील घनसाली पहुंचकर उनके परिजनों से रूचि की कुशलता की जानकारी ली तथा उसके शीघ्र घर वापसी की कामना की। उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी ने सुरेन्द्र रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत के गांव आर्स भिन्गार्की तहसील नरेन्द्रनगर पहंुचकर उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछा, परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र रावत रोमानिया पहुंच गया है। वहीं उनके द्वारा शौर्य रावत पुत्र श्री राजेन्द्र रावत के घर नियर सनव्यू होटल नरेन्द्रनगर तहसील नरेन्द्रनगर गये, परन्तु घर में कोई नहीं मिला। तत्पश्चात् एसडीएम ने दूरभाष पर शौर्य रावत के पिताजी से वार्ता कर कुशलता की जानकारी ली, परिजनों ने बताया कि शौर्य रावत दिल्ली पंहुच गया है।
उपजिलाधिकारी प्रतापनगर प्रेमलाल ने नरेश कलुडा पुत्र राकेश सिंह ग्राम सियाल्गी पट्टी रोणा, तहसील प्रतापनगर उनके घर जाकर परिजनों से बातचीत की, बताया गया कि नरेश कलुडा रोमानिया पहुंच गया है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कीर्तिनगर ने भारतीय छात्रा जिया बलूनी पुत्री राकेश चन्द्र बलूनी के मूल गांव चाचकांडा तहसील कीति नगर पहुंचकर उनके परिजनों से बातचीत की तथा उनका हौसला बढ़ाया। जिया बलूनी वर्तमान में समी यूनिवर्सिटी समी स्टेट में अध्यनरत है। तहसीलदार कीर्तिनगर को जिया बलूनी के चाचा ने बताया कि उनके चचेरे भाई जिया के पापा चंडीगढ़ में निवासरत है, जिनसे दूरभाष पर वार्ता हुई तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड सरकार से तेजी से प्रयास करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि जिया से भी सम्पर्क हो रहा है।
तहसीलदार गजा ने दिनेश सिंह पुत्र मोर सिंह एवं सोहन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के गांव खंकर पोस्ट जाजल पट्टी कुजणी ब्लॉक फकोट तहसील नरेन्द्रनगर पहुंचकर उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी कुशलता की जानकारी ली। परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनेश सिंह एवं सोहन सिंह ट्रेन के द्वारा पोलैंड पहुंच रहे हैं। तहसीलदार घनसाली ने मकान सिंह पुत्र शेर सिंह के गांव बजिंगा तहसील घनसाली पहुंचकर उनके परिजनों से उनकी कुशलता की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र वापसी की कामना की। तहसीलदार टिहरी ने प्रवीन सिंह पुत्र श्री पूरण सिंह ग्राम कंडा, पट्टी सरजुला तहसील टिहरी के परिजनों से बातचीत की, बताया कि प्रवीन पोलैंड के रास्ते रोमानिया पहुंच गया है। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि व राजस्व उपनिरीक्षक नरेन्द्रनगर ने छात्र मो. आबिद पुत्र मो. इमाम ग्राम म.न. 221, वार्ड नं. 06, शीशम झड़ी मुनि की रेती तहसील नरेन्द्रनगर, के परिजनों से कुशलता की जानकारी ली, बताया गया कि मो. आबिद वियतनाम के रास्ते फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. चंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.