बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी ने पेश की नई मिसाल, अमेरिकी यात्री ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी और मानवता लाजवाब

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2025 2:09 पूर्वाह्न
  • एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी की सराहनीय सेवा, अमेरिकी यात्री K. Kesper ने की दिल से प्रशंसा
  • अमेरिकन यात्री K. Kesper उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी एवं मानवता पर हुए गदगद, मुक्त कंठ से की प्रशंसा
  • अमेरिका से हेमकुंड साहिब एवं बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आये अमेरिकी नागरिक ने उत्तराखंड जीआरपी पुलिस की प्रशंसा करते हुए साझा किये अपने यात्रा अनुभव
  • जीआरपी उत्तराखण्ड का किया दिल से धन्यवाद

कोटद्वार : उत्तराखंड जीआरपी (Government Railway Police) अपनी मानवता और सतर्कता भरी सेवाओं से लगातार नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में जीआरपी द्वारा जनसेवा एवं यात्रियों की सहायता के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई जा रही है, उसकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हो रही है। इसी कड़ी में अमेरिका से उत्तराखंड दर्शन पर आए एक पर्यटक K. Kesper ने उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी और मानवता की जमकर प्रशंसा की है।

अमेरिका से भारत आए पर्यटक K. Kesper उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब और श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के पश्चात जब कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिखाई नहीं दी। भाषा की बाधा और अपरिचित माहौल में उन्हें घबराहट होने लगी, लेकिन उत्तराखंड जीआरपी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने उनकी यात्रा को न सिर्फ सहज बनाया, बल्कि उन्हें भारतीय मेहमाननवाज़ी का अनुभव भी कराया। अमेरिका से उत्तराखंड की यात्रा पर आए अमेरिकी नागरिक K. Kesper ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) द्वारा की गई मदद और मानवीयता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने अपने यात्रा अनुभवों को साझा करते हुए जीआरपी उत्तराखंड का हार्दिक धन्यवाद किया।

एक अमेरिकी यात्री K. Kesper अमेरिका से उत्तराखंड यात्रा हेतु आए। जहां विभिन्न स्थानों के दर्शन उपरांत श्री हेमकुंड साहिब तत्पश्चात श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा उपरांत रात्रि 21:50 बजे कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाने हेतु रेलवे स्टेशन कोटद्वार पहुंचे लेकिन वहां कोई ट्रेन न देखकर परेशान हो गए और आसपास कई लोगों से पूछने पर भी भाषा इत्यादि की दिक्कतों के कारण सही जवाब न मिलने से घबरा गए।

सूचना जीआरपी कोटद्वार को मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद जवान कांस्टेबल दिनकर बर्थवाल व कांस्टेबल जयवीर द्वारा K. Kesper की समस्या को समझा एवं उनको बताया कि आपकी ट्रेन के आने में अभी थोड़ा समय है आप चिंता न करें हम स्वयं आपको आपके कोच s1 पर पहुंचा देंगे और चौकी ले जाकर ढांढस दिलाते हुए सूक्ष्म जलपान कराया एवं सही समय पर अकेले सफर कर रहे मिस्टर K. Kesper को उनके s1 कोच/सीट तक पहुंचा दिया। काफी देर तक उत्तराखंड जीआरपी पुलिसकर्मियों के साथ घुल मिलकर रहे K. Kesper जाते समय बेहद खुश हुए और बताया कि दिल्ली पहुंच कर मुझे तुरंत बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़नी है अगर यह ट्रेन मुझे नहीं मिलती तो बड़ी समस्या हो जाती एवं मुक्त कंठ से उत्तराखंड जीआरपी की प्रशंसा की।

इस कारण परेशान हो गए थे अमेरिकी K. Kesper 

दरअसल कोटद्वार से आनंद विहार और आनंद विहार से कोटद्वार प्रतिदिन दो ट्रेन चलती हैं, जो कोटद्वार से रात 21:50 बजे चलकर दिल्ली पहुंचती है और वहां से रात में चलने वाली ट्रेन सुबह कोटद्वार पहुंचती है जो कोटद्वार में जगह न होने के कारण नजीबाबाद जाकर खड़ी हो जाती है और रात में जाने से थोड़ा पहले वापस कोटद्वार आ जाती है। जब अमेरिकी यात्री शाम को कोटद्वार पहुंचे तो उनको दिल्ली जाने वाली ट्रेन नहीं दिखाई दी और यह सब बात उनको कोई बता नहीं पाया जिस कारण वे घबरा गए।

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल दिनकर बर्थवाल
  • कांस्टेबल जयवीर
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-12-at-11.36.12-PM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.