शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी का असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, पुलिस संरक्षण में लिया गया मोबाइल झपट्टामार नाबालिग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 4:23 अपराह्न
  • एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के एक्टिव नेतृत्व में लगातार पकड़े जा रहे असामाजिक तत्व
  • मोबाइल झपट्टामारी के अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश
  • राजस्थान से पेपर देने हल्द्वानी पहुंचे स्टूडेंट का मोबाइल छीनकर भागा था अभियुक्त
  • नशे की आदत के चलते, करता था झपट्मारी
  • थाना जीआरपी काठगोदाम के गुड वर्क को मिली सराहना

काठगोदाम : पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) तृप्ति भट्ट के प्रभावी और सक्रिय नेतृत्व में राजकीय रेलवे पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट लगातार अपनी टीम को एक्टिव मोड में रखती हैं। जिनके प्रभावी नेतृत्व मे कार्य करते हुए जीआरपी काठगोदाम द्वारा एक बेहतर कार्य किया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एसपी तृप्ति भट्ट के कड़े निर्देशन में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जीआरपी ने विगत कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की हैं और विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाया है, जिससे रेल यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। एसपी तृप्ति भट्ट ने जीआरपी के सभी थानों और चौकियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे रेलवे परिसर, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। विशेषकर यात्री कोचों में होने वाली चोरियों, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध वेंडिंग और दलालों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से ssc phase 14 का पेपर देने हल्द्वानी पहुंचे वादी द्वारा पेपर देने उपरांत रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पर अपने किसी परिचित से वार्ता की जा रही थी कि इसी दौरान विधि विवादित किशोर द्वारा मौका देखकर झपट्टा मारते हुए वादी का सैमसंग कंपनी का मोबाइल लेकर भाग गया। वादी एवं आसपास लोगों द्वारा काफी प्रयास करने के बावजूद भी मोबाइल लेकर भागे विधि विवादित किशोर को पकड़ा न जा सका।

वादी द्वारा थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 19/25 अंतर्गत धारा- 304(2), 317(2) BNS दर्ज करते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल तरीके से सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक संभावित स्थान पर गठित टीम द्वारा पूरी रात मेहनत कर प्रभावी सुरागरसी- पतारसी की गई।

लगातार मेहनत कर रही जीआरपी काठगोदाम पुलिस को अगले दिन सफलता तब मिली जब 25 जुलाई 2025 को विधि विवादित किशोर को वादी के मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी, कीमत करीब-₹20,000, के साथ नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया गया एवं नियमों का पालन करते हुए रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसको किशोर संप्रेषण गृह भेजा गया। थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा त्वरित गति से की गई कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

नशे का आदी

  • विधि विवादित किशोर द्वारा बताया गया कि अपनी “सूंघ करके नशा करने की आदत” के चलते वो इस प्रकार से झपटमारी करता है

बरामदगी

  • मोबाईल कंपनी सैमसंग
  • कीमत करीब-₹20,000

थाना काठगोदाम टीम

  • अपर उपनिरीक्षक खजान सिंह बिष्ट
  • हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
  • हेड कांस्टेबल देवीदत्त पांडे

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.