मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी, पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ रिटायर्ड फौजी को किया गिरफ्तार

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस के बढ़ते कदम, भूतपूर्व सैनिक को पौड़ी पुलिस ने 01 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रूपये।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2023 6:53 अपराह्न
 
कोटद्वार/पौड़ी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।
जिसके क्रम में शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण,  विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक एवं मौ. अकरम प्रभारी सीआईयू के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने आज 17 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त कमलेश खंतवाल को लालपुल सुखरो कोटद्वार के पास से 01 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद माल की कुल अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख रूपये है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह आर्मी से रिटार्यड है एवं आर्थिक तंगी के कारण चरस के क्रय-विक्रय का काम करता है। चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीदकर कोटद्वार में स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों में बेचता था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

नाम पता अभियुक्त

  • कमलेश खंतवाल (उम्र-44 वर्ष) पुत्र दिनेश चन्द्र खंतवाल, निवासी- लालपुर सुखरों, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल ।

बरामद माल

  • 01 किलो 50 ग्राम अवैध समैक

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 23/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 

आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0-252/2020, धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट 

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
  • उपनिरीक्षक मनोज शर्मा
  • आरक्षी रमेश राणा
  • आरक्षी सुनील कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.