शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा जिले में देशी विदेशी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, पाई गई कई अनियमितताएं

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2025 9:59 पूर्वाह्न
  • जनपद हरिद्वार में देशी विदेशी मदिरा की दुकानों में जिला प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही
  • जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा देशी विदेशी दुकानों का औचक निरीक्षण/छापेमारी की कार्यवाही 
  • छापेमारी/निरीक्षण के दौरान दुकानों में पाई गई कई अनियमितताए
हरिद्वार : जनपद में संचालित देशी विदेशी मदिरा की दुकानों में जिला प्रशासन को अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसका जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संचालित देशी विदेशी मदिरा की दुकानों में औचक निरीक्षण/ छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा विदेशी मदिरा दुकान सलेमपुर तिराहा व बेगमपुर स्थित विदेशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, सलेमपुर तिराहा मदिरा की दुकान में निरीक्षण के दौरान किंग फिशर स्ट्रंाग मे 195 के स्थान पर 200 रूपये लिए जाने की ओवर रेंिटंग पाई गई तथा ग्राहको को बिल नहीं दिया जा रहा है, भुगतान हेतु स्वीप मशीन रखी गई है। दुकान पर 03 सेल्समैन उपस्थित पाए गए जिनके पास कोई परिचय पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया तथा दुकान में रेट लिस्ट का बोर्ड निर्धारित मानक से छोटा पाया गया। दुकान में टोल फ्री नम्बर, जिला आबकारी अधिकारी के नम्बर नहीं पाए गये। बेगमपुर स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर निरीक्षण के दौरान भुगतान हेतु स्वीप मशीन रखी गई है उक्त दुकान के बाहर रेट लिस्ट नहीं पाई गई, दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे का संचालन होना नहीं पाया गया, स्टॉक पंजिका भी नहीं पाई गई निरीक्षण के लिए पंजिका मांगे जाने पर अवगत कराया गया की स्टॉक पंजिका आबकारी कार्यालय में है।
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा बहादराबाद बायपास स्थित मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण/छापेमारी की कार्यवाही की गई, निरीक्षण के दौरान रॉयल स्टेज हॉफ 410 में विक्रय किया जा रहा था जबकि एमआरपी 405 रूपये थी जिस पर पॉच रूपये की ओवर रेटिंग की जा रही थी तथा उक्त मदिरा की दुकान में ग्राहको को बिल नहीं दिए जा रहे हैं तथा दुकान में 03 सेल्समैन उपस्थित पाए गए जिनके पास कोई परिचय पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया दुकान में रेट लिस्ट भी लगी होना नहीं पाया गया। दुकान 09 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं किन्तु 05 का ही संचालन होना पाया गया। स्टॉक पंजिका निरीक्षण हेतु उपलब्ध नहीं कराई गई तथा दुकान में टोल फ्री नम्बर, जिला आबकारी अधिकारी के नम्बर नहीं पाए गये, नया गांव स्थित मदिरा दुकान में भी ओवर रेटिंग शिकायत पाई गई तथा उक्त दुकान में सीसी टीवी कैमरे संचालित नही पाए गये।
अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, रूड़की प्रेम लाल द्वारा झबरेड़ा स्थित विदेशी मदिरा शॉप पर निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर प्रारम्भिक स्टॉक में 2090 बोतल में से 20 बोतल की ब्रिकी पाई गई व 2896 हॉफ में से 58 हॉफ की ब्रिक्री पाई गई तथा 9496 क्वार्टर में से 205 र्क्वाटर ब्रिकी पाई गयी जिसका स्टॉक रजिस्टर में दर्ज होना पाया गया।
इकबालपुर में स्थित विदेशी मदिरा शॉप पर निरीक्षण के दौरान रॉयल चौलेंज की 59 बोतल मे से 01 बोतल की बिक्री पाई गई 36 बोतल कम पाई गई जिसका कोई हिसाब किताब दे नहीं पाए। निरीक्षण के दौरान रॉयल स्टैग का प्रारम्भिक स्टॉक के अनुसार 169 बोतल दर्ज पाई गई मे से 01 बोतल की बिक्री पाई गई 12 बोतल का कोई हिसाब किताब दे नहीं पाए। निरीक्षण के दौरान 23 अप्रैल के बाद कोई रिकार्ड दर्ज नहीं किया गया।
उप जिलाधिकारी भगवानपुर अजयवीर सिंह ने इमलीखेड़ा धर्मपुर ठेका में देशी विदेशी तथा ठंडी बियर दुकान का औचक निरीक्षण करने पर रेट लिस्ट न होना, सेल्समैन के स्थान पर प्राइवेट लड़के द्वारा शराब का विक्रय होना कराया जा रहा था, बोतल प्रिंट रेट से 10 रूपये की ओवर रेटिंग एवं घरेलू गैस सिलेंडर तथा एक छोटा 5 कि.ग्रा का सिलेंडर पाया गया जो नियम के विपरीत है। 
उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने खानपुर एवं रायसी तहसील लक्सर में तथा उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार द्वारा जगजीतपुर एवं धनपुरा की विदेशी शराब का दुकान को औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितताए नहीं पाई गई। सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित की गई।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.