मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जीआईसी सजवाण काण्डा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, 35 शिकायतें की गई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2022 3:58 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड देवप्रयाग के स्थान रा.ई.का. सजवाण काण्डा, ग्राम पंचायत टुंगरियाल काण्डा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निस्तारण करने तथा कृत कार्यवाही से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम को निर्देशित किया कि भू स्वामित्व नाम दर्ज की एक माह की रिपोर्ट उपलब्ध करायें। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने रा.ई.का. सजवाण काण्डा के विभिन्न कक्ष-कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उनके विषयों से संबंधित प्रश्नोत्तर कर और बेहत्तर तरीके पढ़ने को कहा। साथ ही बच्चों से स्कूल में किसी भी तरह की समस्या की जानकारी ली, इस पर छात्र-छात्राओं द्वारा तीन अतिरिक्त कम्प्यूटर की मांग की गई, जिस पर प्रधानाचार्य को तत्काल तीन कम्प्यूटर का प्रस्ताव मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा किचन में बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 32 लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। 16 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन तथा 03 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। आयुष्मान कार्ड हेतु 05 आवेदन प्राप्त किये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 नये पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 04 लोगों को आवेदन पत्र वितरित किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा 16 लोगों को किसान क्रेेडिट कार्ड के आवेदन, 12 पशु स्वास्थ्य कार्ड जारी किये गये तथा 16 पशुओं हेतु निःशुल्क दवा दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 11 लोगों को खाता खतौनी दी गई। इसके साथ ही 01 स्थाई निवास, 01 जाति प्रमाण पत्र, 10 आवेदन आधार कार्ड हेतु प्राप्त किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 25 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई, जबकि 10 लोगों की पेंशन हेतु संस्तुति दी गई। उद्यान विभाग द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 06 लोगों खाद एवं बीज वितरित किया गया।
इस मौके पर कृषि, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज, समाज कल्याण, राजस्व, पशुपालन, उद्योग आदि विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में ग्राम बागी के हरीकृष्ण भट्ट द्वारा शिकायत की गई कि पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम बागी पट्टी भरपुर में सांसद निधि से बनाये गये महिला मिलन केन्द्र व बारातघर पर अवैध कब्जा किया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम देवप्रयाग को तत्काल अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये। सभासद नगरपालिका देवप्रयाग रूपेश गुंसाई द्वारा वार्ड नम्बर एक में सीवर का कार्य पूर्ण करवाने तथा समाज सेवी राहुल कोठियाल द्वारा देवप्रयाग के विभिन्न स्थानों को सीवरेज से जोड़ने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका देवप्रयाग तथा परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे को प्रकरणों पर एक सप्ताह के भीतर कार्य करते हुए संबंधित को एवं जिला कार्यालय का अवगत करने के निर्देश दिये। ग्राम सिमस्वड़ा(तल्ला) के रूपेश गुंसाई ने बिना उनकी अनुमति के अपने खेत में लगे विद्युत पोल को हटाने की मांग की गई, जिस पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को कल तक स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके आलावा शिविर में हिण्डोलाखाल में किसान सम्मान निधि न मिलने, पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित आमणी से किमखोला मोटरमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुश्तों की मरम्मत कराने, एनएच 58 सड़क कटिंग निर्माण से पशु चिकित्साल के भवन को क्षति पहुंचने से खतरा होने आदि की मांग/शिकायतें दर्ज की गई।
इस मौके पर शिविर में सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष, उरेडा अधिकारी एम.एम.डिमरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
  • कोटद्वार : जल निगम कॉलोनी व हरसिंहपुर चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • SIR -2026 को सफल बनाने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के साथकी समीक्षा बैठक
  • दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.